समाज गौरव सम्मान से सम्मानित हुए नवाचारी शिक्षक हेमन्त कुमार - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

जनवरी 20, 2025

समाज गौरव सम्मान से सम्मानित हुए नवाचारी शिक्षक हेमन्त कुमार

 


रायपुर संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/भक्तिन राजिम माता जयंती के उपलक्ष्य  में आयोजित समाज गौरव सम्मान समारोह जिसमे तहसील साहू समाज युवा प्रकोष्ठ के तत्वाधान में आयोजित हुई समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वालो को अभनपुर के विधायक इन्द्रकुमार साहू के मुख्यातिथ्य में सम्मानित किया गया अभनपुर साहू समाज युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सागर साहू एवं समस्त पदाधिकारियों ने राजिम भक्तिन माता की जयन्ती पर अभनपुर के नवाचारी शिक्षक हेमन्त कुमार साहू को क्षेत्र में अपनी उत्कृष्ट प्रदर्शन उत्कृष्ट कार्य करने के समाज गौरव सम्मान  से सम्मानित किया ज्ञात हो कि शिक्षक हेमन्त कुमार साहू विगत अनेक वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में अनेक नवाचार एवं विज्ञान विषय पर अनेक मॉडल एवं प्रोजेक्ट बनाकर ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने में अहम भूमिका मार्गदर्शक शिक्षक के रूप निभाये है इनके मार्गदर्शन में अभनपुर के बच्चों ने अनेक बार नेशनल लेवल पर अपनी प्रतिभा दिखाए है अभी हाल ही में राष्ट्रीय स्तर पर बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी हरियाणा एवं इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल गुवाहाटी में शामिल हुए थे समाज गौरव में इनका हुआ सम्मान योगेश कुमार साहू शिक्षक एवं पूर्व सैनिक ,डॉ.सागर साहू सहायक प्राध्यापक,निखिल साहू सिविल जज एवं स्वच्छता दीदियों का भी सम्मान हुआ ।सम्मान समारोह में परिक्षेत्र अध्यक्ष भोजराम साहू ,संरक्षक राघवेंद्र साहू ,सचिव टेकचंद साहू ,उपाध्यक्ष पवन गुरुपंच ,डॉ.सुखदेव साहू ,डोमेन्द्र कुमार साहू ,हेमलता साहू ,मृत्युंजय साहू ,घासू राम साहू ,एल.एन.साहू, समेत सभी पदाधिकारीगण उपस्थित रहे ।