विकासखंड स्तरीय युवा उत्सव एवं महिला खेल का आयोजन पिथौरा में सम्पन्न - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

दिसंबर 13, 2024

विकासखंड स्तरीय युवा उत्सव एवं महिला खेल का आयोजन पिथौरा में सम्पन्न

विकासखंड स्तरीय युवा उत्सव एवं महिला खेल का आयोजन पिथौरा में सम्पन्न

विज्ञान मेला में प्रथम राम दर्शन पब्लिक स्कूल जंघोरा ने स्थान बनाया

लोकनृत्य में प्रथम स्थान पंथी नृत्य गड़बेड़ा विजेता बने





पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/12 दिसम्बर को विकासखंड स्तरीय युवा उत्सव एवं महिला खेल प्रतियोगिता  शहीद भगतसिंह खेल पिथौरा मैदान में खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा कराया गया।

      कार्यक्रम का उद्घाटन नरेश सिंघल मंडल अध्यक्ष भाजपा के मुख्य आतिथ्य में एवं  स्वनिल तिवारी  की अध्यक्षता व सत्यनारायण अग्रवाल  विशिष्ट अतिथि के द्वारा किया गया।मंच में विशेष अतिथि के रूप में  अंकित भोई, सहायक प्राध्यापक,शासकीय महाविद्यालय पिरदा,गौरव चंद्राकर युवा वैज्ञानिक एवं पत्रकार,संतोष गुप्ता,साहित्यकार एवं पत्रकार,विवेक वर्मा ,अक्षय साहू थे।कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के उद्बोधन एवं विज्ञान मेला के अवलोकन,खो खो खेल प्रारंभ करा कर किया।उक्त प्रतियोगिता में पूरे विकासखंड से सैकड़ों प्रतिभागियों ने भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।


   युवा उत्सव में सामूहिक लोकनृत्य में प्रथम पंथी नृत्य गड़बेड़ा,व्यक्तिगत लोक गीत प्रथम कु विनीता सिदार कन्या शाला पिथौरा,चित्रकला में प्रथम शिवा सेठ,तात्कालिक भाषण में प्रथम कु गरिमा कन्नौजे, पिथौरा,द्वितीय पुरुषोत्तम नंदे ,पिरदा, विज्ञान मेला में सामूहिक वर्ग में प्रथम कु रोशनी चौधरी, कु प्रीति पटेल, रामदर्शन पब्लिक स्कूल जंघोरा,व्यक्तिगत विज्ञान मॉडल में प्रथम कु खुशबू साहू पिथौरा,द्वितीय कु अंशिका प्रधान कन्या शाला पिथौरा,तृतीय रुद्राक्ष शुक्ला रामदर्शन पब्लिक स्कूल जंघोरा,का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता हेतु कर पुरस्कृत किया गया।


  विकासखंड स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता में 9 से18 वर्ष आयु समूह में एथलेटिक्स 100 मीटर दौड़ में प्रथम चेतना पटेल सलडीह,द्वितीय मीना पटेल सुखीपाली,400 मीटर दौड़ में प्रथम मीना पटेल,सुखीपाली,द्वितीय दुर्गा भोई सुखीपाली, तवा फेंक में प्रथम प्रियंका बरिहा ,सुखीपाली,द्वितीय मानशी निषाद पिरदा,रस्साकसी में प्रथम  शासकीय कन्या इंग्लिश मीडियम स्कूल पिथौरा,द्वितीय शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोपालपुर,खो खो में प्रथम पिरदा,द्वितीय शासकीय कन्या इंग्लिश मीडियम स्कूल पिथौरा,बैडमिंटन एकल में प्रथम हिना निषाद, सलडीह,चेतना पटेल सलडीह,युगल में हेमा निषाद,चेतना पटेल सलडीह,द्वितीय डिम्पल डडसेना एवं पार्टनर शास कन्या विद्यालय पिथौरा,रहे।महिला खेल प्रतियोगिता में 18 से 35 वर्ष आयु समूह में एथलेटिक्स 100 मीटर दौड़ में प्रथम उर्मिला निर्मलकर छिबरा,द्वितीय सीमा ठाकुर बगारपाली,400 मीटर दौड़ में प्रथम उर्मिला निर्मलकर छिबरा ,द्वितीय सीमा ठाकुर, बगारपाली,तवा फेंक में प्रथम सीमा ठाकुर बगारपाली,द्वितीय चित्ररेखा ठाकुर छिबरा,रस्साकसी में प्रथम  छिबरा,द्वितीय गोपालपुर,खो खो में प्रथम छिबरा द्वितीय गोपालपुर,कुश्ती में प्रथम कविता पटेल जम्हर,बैडमिंटन एकल में प्रथम सीमा ठाकुर बगारपाली,द्वितीय गरिमा कन्नौजे  पिथौरा रहे।उक्त विजयी प्रतिभागी जिला स्तरीय महिला खेल में भाग लेंगे।


उक्त प्रतियोगिता को सम्पन्न कराने में मुख्य रूप से नारायण गभेल,गौरीशंकर पटेल,सरजू भोई,खाम सिंह दीवान,पीयूष परोहा,योगेश सोनवानी,श्रीमती हेमकुमारी पटेल,तुलसी बरिहा, खीरसागर कैवर्त,गुलाब नंद,रविन्द्र ग्वाल,सालिक राम प्रधान,रेशमलाल पटेल,कुमार श्रीवास, जगतराम दीवान,सजन मीरी,हीरालाल रजक,सुशील बरिहा,शैलेन्द्र सिन्हा,कौशल साहू,विजय प्रधान,राजेश चौधरी,रमेश श्रीवास्तव एवं मनोज कालसा का कार्यक्रम को सफल बनाने विशेष योगदान रहा।संचालन व्याख्याता सुधीर प्रधान ने किया।

  यह जानकारी आयोजन प्रभारी सुधीर प्रधान ने दिया।







via Blogger https://ift.tt/JlStZsb
December 13, 2024 at 06:59AM