ग्राम गड़बेड़ा में एकल अभियान दस दिवसीय नवीन आचार्य विकास वर्ग सम्पन्न। - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

दिसंबर 25, 2024

ग्राम गड़बेड़ा में एकल अभियान दस दिवसीय नवीन आचार्य विकास वर्ग सम्पन्न।

ग्राम गड़बेड़ा में एकल अभियान दस दिवसीय नवीन आचार्य विकास वर्ग सम्पन्न।

 आठवें दिवस नशा मुक्ति अभियान चलाकर दिया संदेश 





पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/वनबंधु परिषद द्वारा संचालित एकल अभियान विद्यालय के नवीन आचार्य दीदियां का दस दिवसीय अभ्यास वर्ग ग्राम गड़बेड़ा में दिनांक 16 दिसंबर  से 25 दिसंबर तक आयोजित किया गया। समापन सत्र में अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।इस वर्ग में मुख्य अतिथि त्रिलोक सिंह अजमानी अध्यक्ष पिथौरा संच अध्यक्षता डिगम लाल साहू प्रधान पाठक नर्रा  विशेष अतिथि संच एसएसपी श्रीमती कविता निर्मलकर,संच प्रमुख एवं प्रशिक्षक उमेन्द्र यादव धर्मेंद्र ठाकुर लखन सिदार रामेश्वर यादव रूपेश यादव पूर्व संच प्रमुख भोजराज यादव विशेष रूप से उपस्थित थे। अजमानी ने एकल अभियान विद्यालय के लक्ष्य उद्देश्य एवं कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि देश भर में एक लाख एकल अभियान विद्यालय संचालित है तथा 4500 विद्यालय छत्तीसगढ़ में संचालित हो रही है। डिगम साहू ने कहा कि दस दिवसीय प्रशिक्षण में प्राप्त विषयों को अपने अपने कार्य क्षेत्र पर तन्मयता के साथ करें जिससे योग्य नागरिक व भावी पीढ़ी का निर्माण हो सके। कन्हैया लाल साहू ने जिले में चल रहे एकल अभियान विद्यालय एवं प्रशिक्षण की जानकारी दी। भोजराज यादव ने आचार्य के गुण व जैविक खेती पर प्रकाश डाला। श्रीमती कविता निर्मलकर ने भी सभा को संबोधित किया। वर्ग वृत्त लखन सिदार अनुभव कथन जयंती बरिहा दिनेश्वरी पटेल अजय नेताम अमृत वचन हेमा सुभाषित कमलया सेठ ने व्यक्त किए। विषय के जानकार प्रशिक्षकों के द्वारा भाषा शिक्षण गणित वैदिक गणित हिंदी, संस्कृत संभाषण , प्रार्थना शारीरिक एवं खेलकूद योग व्यायाम  शिक्षा स्वास्थ्य एकल विद्यालय का महत्व संघ परिचय आदर्श आचार्य के गुण सामान्य विज्ञान सामाजिक समरसता हस्तशिल्प चित्रकला ग्राम विकास  एसटी एल टीसीएल एवं फोटोग्राफी नशा मुक्ति अभियान अभिव्यक्ति कौशल राष्ट्रीय एकता आदि विविध विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के आठवें दिवस ग्राम भ्रमण कर नशा मुक्ति अभियान चलाकर लोगों को नशा से दूर रहने हेतु स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने हेतु प्रेरित किए।


इस प्रशिक्षण में पांच संच तुमगांव पटेवा झलप पिथौरा बया के 65 ग्रामों में से  59 आचार्य दीदियां प्रशिक्षण में भाग लिए ।झलप संच प्रमुख  हेमन्त कुमार पण्डा ने वैदिक गणित डिगम लाल साहू ने संभाषण संस्कृत सामाजिक समरसता भगवान दास यादव ने योग व्यायाम प्राणायाम पर प्रशिक्षण दिए। रात्रि कालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम व रामायण पाठ का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सरपंच रतन लाल उपसरपंच महेश्वर पटेल जिला अंचल समिति अध्यक्ष धर्मेंद्र डड़सेना त्रिलोक सिंह अजमानी अध्यक्ष पिथौरा संच हेमन्त कुमार पण्डा झलप  लाला नाग अरुण कुमार पटेल नारायण यादव  श्रीमती कविता निर्मलकर  व ग्राम वासियों का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का सफल संचालन उमेन्द्र यादव व कन्हैया साहू ने आभार व्यक्त किया। उक्त जानकारी स्थानीय आचार्या दीक्षा पटेल ने दी।




via Blogger https://ift.tt/0NI7Fp4
December 25, 2024 at 04:23PM