विकासखंड स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता का आयोजन सरायपाली में संपन्न - sanskar.live
ad inner footer ad inner footer ad inner footer
ad inner footer ad inner footer

Hot

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

दिसंबर 11, 2024

विकासखंड स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता का आयोजन सरायपाली में संपन्न

विकासखंड स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता का आयोजन सरायपाली में संपन्न

 विधायक चातुरी नंद ने विजेता खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत

100 मीटर दौड़ में सविता भोई एवं खुशी निषाद को मिला प्रथम स्थान

खो खो प्रतियोगिता में ग्राम पंचायत बोंदा बना विजेता



महासमुंद संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर*/खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद द्वारा विकासखंड स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता वर्ष 2024- 25 का आयोजन हाई स्कूल मैदान सरायपाली महासमुंद में आयोजन प्रभारी हेमसागर कैवर्त द्वारा संपन्न कराया गया। खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद मनोज धृतलहरे ने बताया कि महिला खेल प्रतियोगिता अन्तर्गत 02 आयु वर्ग 9 से 18 वर्ष तक एवं 18 से ऊपर 35 वर्ष तक महिला खिलाड़ी शामिल हुए। आयोजन में मुख्य अतिथि विधायक विधायक चातुरी डिग्री लाल नंद एवं प्राचार्य सेजेस मनोज पटेल एवं प्राचार्य शासकीय बालक आदर्श विद्यालय जे.पी पटेल उपस्थित थे। महिला खेल प्रतियोगिता के परिणाम- 9 से 18 वर्ष आयु वर्ग खेल 100 दौड़ में खुशी निषाद प्रथम, द्वितीय परमजीत कौर, तृतीय शिखा बारिक ने स्थान प्राप्त किया। 400मीटर दौड़ में प्रथम हीराबाई बंजारा, द्वितीय धारिणी, तृतीय दिव्या राव ने प्राप्त किया। तवा फेंक में प्रथम दानी यादव, द्वितीय सोनिया, तृतीय अंजना बारीक ने  प्राप्त किया। फुटबॉल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कन्या शाला सरायपाली ने प्राप्त किया।


वॉलीबॉल में कैलेंडा हायर सेकेंडरी स्कूल (सि) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय कन्या शाला सरायपाली ने प्राप्त किया। रस्साकसी प्रतियोगिता में कन्या शाला सरायपाली प्रथम स्थान द्वितीय कलेंडा हायर सेकेंडरी स्कूल (तोरे) ने प्राप्त किया। खो खो प्रतियोगिता में ग्राम पंचायत बोंदा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 18 से अधिक 35 वर्ष तक आयु वर्ग में 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान सविता भोई सरायपाली एवं द्वितीय होलिका सिदार, तृतीय रोहिणी कुजूर ने प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान सविता भोई सरायपाली द्वितीय बसंती सिद्धार्थ, तृतीय गणेशी मिंज ने प्राप्त किया। तवा फेंक में प्रथम जयंती साहू द्वितीय सविता भाई तृतीय निहारिका बारिक ने स्थान प्राप्त किया। रस्साकसी प्रतियोगिता में फुलझर एकेडमी ने प्रथम एवं द्वितीय ग्राम महोदा रही। कुश्ती प्रतियोगिता में जयंती साहू प्रथम, द्वितीय स्थान लक्ष्मी जगत को मिला। बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आसना तिग्गा, द्वितीय स्थान जयंती साहू ने प्राप्त किया। मुख्य अतिथि चातुरी नंद विधायक सरायपाली एवं अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता को संपन्न कराने में खो खो निर्णायक वासुदेव पटेल, शिवकुमार पटेल, वॉलीबॉल में कुमार आदित्य विक्रम, ऋषि कुमार साहू रस्साकसी में ममता प्रधान मंजिला चौधरी, एथलेटिक्स में शुभ्रा डडसेना, क्षितिपति साहू ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।




via Blogger https://ift.tt/WwNvQRb
December 11, 2024 at 07:02PM

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer