अजय नन्द प्रदेश समन्वयक ने साय सरकार पर किसान विरोधी होने का लगाया आरोप - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

दिसंबर 03, 2024

अजय नन्द प्रदेश समन्वयक ने साय सरकार पर किसान विरोधी होने का लगाया आरोप

 


पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर*/ छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी एस सी डिपार्टमेंट व वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय नन्द ने प्रदेश के साय सरकार के सुशासन को खोखला करार करते हुए किसान विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि साय सरकार तेइस के विधानसभा चुनाव में प्रदेश के अन्न दाता मेहनतकश किसानों को झूठा सब्ज बाग दिखाकर और अपने चुनावी घोषणापत्र में किसानों का एक एक दाना प्रति एकड़ इक्कीस क्विंटल  इक्कीस सौ रुपए में खरीदने एवं सम्पूर्ण राशि नगद भुगतान करने का वायदा किया था। किन्तु प्रदेश में साय सरकार बनते ही अपने किये वायदा से भाग रही है। छत्तीसगढ़ में खरीफ फसल की धान खरीदी चौदह नवंबर को शुरू हो चुकी है।धान खरीदी को दो सप्ताह से भी अधिक समय बीत चुके हैं लगातार किसान धान बिक्री को लेकर बारदाना संकट से परेशान हैं।जिन किसानों ने अब धान बिक्री की है। राज्य सरकार द्वारा तेईस सौ रुपए की दर से किया जा रहा है।शेष आठ सौ रुपए कब और कैसे भुगतान होगी अभी तक साय सरकार द्वारा स्पष्ट नहीं कर रही है।इस बात की चिंता अब किसानों होने लगी है। प्रदेश के किसान साय सरकार के झूठे वायदे से अपने आप को ठगा सा महसूस कर रही है।अजय नंद ने बताया कि जब प्रदेश में कांग्रेस की भूपेश बघेल की सरकार थी किसान बहुत ही खुशहाल थे। उनके फसलों का उचित दाम व अंतर की राशि आसान किश्तों में समय समय पर भुगतान करती थी।साथ ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने किसानों को समृद्ध बनाने किसानों का कर्ज माफ कर अनेक जन कल्याण योजना लागू किया था। प्रदेश समन्वयक ने आरोप लगाते हुए कहा कि सारी परिस्थितियां अनुकूल होने और डबल इंजन की सरकार होने का दावा खोखला साबित हो रहा है। अल्प समय में ही प्रदेश के साय सरकार से प्रदेश की जनता किसान मजदूर महिला, युवा असुरक्षित महसूस कर रहा है।साय सरकार किसानों से किया वायदा पूरा करे।समय आने पर किसान माकुल जवाब देगी अजय नन्द ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस द्वारा सभी धान खरीदी केंद्र में धान खरीदी केंद्र चलो अभियान चलाकर किसानों के हित में किया जा रहा है।