राष्ट्रीय गणित दिवस पर रायपुर में जिला स्तरीय अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

दिसंबर 08, 2024

राष्ट्रीय गणित दिवस पर रायपुर में जिला स्तरीय अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन

राष्ट्रीय गणित दिवस पर रायपुर में जिला स्तरीय अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन



रायपुर संस्कार न्यूज़ गौरव चद्राकर /छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् रायपुर (छ .ग.)के दिशानिर्देश एवम मार्गदर्शन  में जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में रायपुर जिले के जे.आर.दानी शासकीय कन्या उ.मा.विद्यालय रायपुर में राष्ट्रीय गणित दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे गणित के प्रति लोकप्रियता बढ़ाने के लिये जिला स्तर पर गणितीय मॉडल ,गणितीय पोस्टर ,रंगोली प्रतियोगिता एवम गणित कार्यशाला आयोजित किया गया जिसमें रायपुर जिले के कक्षा 9वी से 12वी के बच्चों द्वारा अनेक रोचक गणितीय अवधारणाओं पर आधारित मॉडल का प्रस्तुतीकरण एवम गणित विषय में नवाचार एवं संभावनाएं पर आधारित पोस्टर, रंगोली, क्विज में बढ़चढ़ कर भाग लिए इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी  डॉ. विजय कुमार खण्डेलवाल ने अपने उद्बोधन में स्कूली बच्चों को राष्ट्रीय गणित दिवस के अवसर पर कार्यक्रम के उद्देश्य एवं महत्व बताते हुए कहा कि गणित हमारे जीवन का अभिन्न अंग है बिना गणित कोई कार्य संभव नहीं है रामानुजन जी गणित को पूजते थे उनका कहना था कि गणित का हर सवाल मेरे लिए भगवान का आशीर्वाव है ।

तत्पश्चात जिला मिशन समन्वयक के.एस.पटले ने कहा कि गणित को अनेक लोग बोझिल विषय मानकर गणित से दूर भागते है जबकि गणित सबसे रोचक विषय है गणित को रोचक बनाने के लिए हमे अनेक नवाचार करने की आश्यकता है ।


इस कार्यक्रम के जिला समन्वयक सोमा बनिक, प्राचार्य, पीएमश्री सेजेस खोरपा वि.खं. अभनपुर जिला रायपुर ने बताया कि इस कार्यक्रम में रायपुर जिले के चारों विकासखंडों से लगभग 250 प्रतिभागियों ने पोस्टर, रंगोली, क्विज एवं गणितीय मॉडल प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़ कर भाग लिया। गणित विषय के शिक्षकों हेतु कार्यशाला आयोजित की गई । गणित  विषय विशेषज्ञों  में सी के वर्मा वरिष्ठ व्याख्याता एवं  सहायक प्राध्यापक डॉ गोविन्द प्रसाद साहू ने बहुत रोचक तरीके से गणितीय सूत्रों ,सिद्धांतों को बच्चों एवम शिक्षकों के बीच रखा । प्रत्येक विधा में तीन-तीन प्रतिभागियों का चयन किया गया जिसे अतिथियों के हाथों प्रमाणपत्र एवम प्रतीक चिन्ह से सम्मानित  किया गया ।ये बच्चे हुए चयनित हाई स्कूल स्तर पर पोस्टर प्रतियोगिता में टिकेंद्र जायसवाल ,मानसी चंद्राकर ,विक्रम पाठक क्रमश: प्रथम ,द्वितीय एवं तृतीय स्थान हासिल किए । इसी प्रकार रंगोली में भूमिका निषाद प्रथम ,इशिका चौधरी द्वितीय एवम अनमोल अग्रवाल तृतीय स्थान पर चयनित हुए जबकि गणितीय मॉडल में उज्जवल सिंह प्रथम ,हेमलता द्वितीय एवं गायत्री देवांगन तृतीय स्थान पर चयनित हुए , क्विज में प्रथम स्थान पर अखिल बघेल एवं आदर्श कोसे की टीम ने द्वितीय स्थान लीना चेलक एवं दुर्गा पाल ,तृतीय स्थान पर टीम सानवी जैन ,लकी चंद्रवंशी चयनित हुए ।हायर सेकंडरी स्तर पर रंगोली में प्रथम प्रखर साहू, द्वितीय इत्तल लहरे, तृतीय आस्था मन्नाडे गणितीय मॉडल में छबि साहू प्रथम, शबाना द्वितीय, प्रणय सोनी तृतीय, पोस्टर में शशि साहू प्रथम,तारा सान्याल द्वितीय,धीरज देवांगन तृतीय गणितीय क्विज में प्रथम टीम मानसी देवांगन,अभिनव तिवारी द्वितीय टीम पायल साहू, नागेश वर्मा , तृतीय टीम दीपाली डहरिया एवं पीयूष साहू।आयोजन में डॉ.हितेष दीवान प्राचार्य जे.आर.दानी.कन्या उ.मा.विद्यालय रायपुर एवं समस्त स्टाफ का विशेष सहयोग रहा कार्यक्रम में पुरस्कार वितरण में श्रीमती इंदिरा गांधी सहायक जिला परियोजना अधिकारी रायपुर एवं श्रीमती निशा शर्मा सहायक जिला समन्वयक रायपुर की उपस्थिति में हुई साथ ही वरिष्ठ प्राचार्य राजेश चंदानी बी एनबी नेवरा , मनोज कुमार शर्मा,गौरव वर्मा, रिपुसुदन साहू, चुरामन निषाद, दीपाली शेष, प्रतीक्षा रोटकर, पारुल अग्रवाल, वेणुका यादव,पूनम मिश्रा, कीर्ति ठाकुर,पल्लवी वर्मा, भूमिसुता चौधरी,रितु श्रीवास्तव, सिमरन सैनिक,प्रेरणा मिश्रा,पूर्णिमा साहू , रितुषा जेम्सी ,कीर्ति ठाकुर ,रश्मि देवांगन ,दीक्षा मौर्य ,मोनिका प्रधान,की उपस्थिति रही कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु जिला स्तरीय विज्ञान कोर टीम के सदस्य सोमा बनिक, डॉ.माधुरी बोरेकर, कल्याणी पवार, कुमकुम झा, अपर्णा तिवारी ,राजी मैथ्यूज ,हेमन्त कुमार  साहू ,अरुण जोशी उपस्थित रहें। जिला स्तरीय कार्यक्रम में  संचालन  अरूणिमा शर्मा के द्वारा किया गया  कार्यक्रम में भाग लेने वाले समस्त मार्गदर्शक शिक्षकों एवम सभी प्रतिभागी बच्चों को सहभागिता प्रमाणपत्र प्रदान किया गया ।
via Blogger https://ift.tt/IBtxJKy
December 08, 2024 at 04:26PM