ग्रामीण डाक सेवकों का बीमा पर एक दिवस प्रशिक्षण संपन्न - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

सितंबर 01, 2024

ग्रामीण डाक सेवकों का बीमा पर एक दिवस प्रशिक्षण संपन्न

 


पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर /प्रवर अधीक्षक रायपुर संभाग के मार्गदर्शन में डाक जीवन बीमा का एक दिवसीय प्रशिक्षण अयोजित किया गया। जिसमें संभाग से 59 ग्रामीण डाक सेवकों (बीपीएम/एबीपीएम) ने उपस्थिति देकर पीएलआई, आरपीएलआई और आई, पी, पी, बी, के माध्यम से टर्म इंश्योरेन्स प्लान का प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस ट्रैनिंग कार्यक्रम में प्रवर अधीक्षक श्री हरीश महावर एवम् डिप्टी सुपरिटेंडेंट श्री सौरभ श्रीवास्तव उपस्थित हुए और विभिन्न उदाहरणों के द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को सजगता के साथ कार्य के करने और लक्ष्य प्राप्ति हेतु प्रेरित किया गया। आई, पी, पी, बी, के रायपुर ब्रांच मैनेजर श्री सूर्यकांत साहू ने टर्म इंश्योरेन्स प्लान के बारे में तथा के के शर्मा विकास अधिकारी (डा जी बी) ने पीएलआई और आरपीएलआई प्लान के बारे में विस्तृत जानकारी देकर प्रस्ताव फॉर्म भरना और प्रीमियम कैलकुलेशन सहित मार्केटिंग के तरीके बताए। सभी पीएलआई लॉगिन डे में  10 लाख बीमा राशि की एक पॉलिसी तथा एक टर्म प्लान और आरपीएलआई लॉगिन डे में 10 लाख बीमा राशि की एक आरपीएलआई पॉलिसी करने का लक्ष्य दिया गया।