रायपुर संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर /भारत सरकार शिक्षा एवं साक्षरता मंत्रालय द्वारा संचालित उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम जिसका उद्देश्य देशभर में 15 वर्ष से अधिक उम्र के ऐसे लोग जो औपचारिक शिक्षा का अवसर खो चुके है एवं औपचारिक शिक्षा का उम्र पार कर चुके है और अब सीखने की आवश्यकता महसूस करते है इनको साक्षर कर भारत को शतप्रतिशत साक्षर बनाकर देश को विकसित भारत बनाना है नवभारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत ऐसे शिक्षार्थियों में पाँच महत्त्वपूर्ण घटक को पूरा करने पूरा कार्यक्रम बनाया गया है जिसमें प्रथम घटक बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान दूसरा घटक है महत्त्वपूर्ण जीवा कौशल जैसे - वित्तीय साक्षरता ,डिजिटल साक्षरता,क़ानूनी,पर्यावरण आदि ,तीसरा घटक व्यावसायिक कौशल ,चौथा घटक बुनियादी शिक्षा एवं पाँचवा घटक सतत शिक्षा प्रदान करना है । ज़िला साक्षरता मिशन प्राधिकरण के मार्गदर्शन में साक्षरता कार्यक्रम को ज़मीनी स्तर पर सफल बनाने के लिए ज़िला स्तरीय मास्टर ट्रेनर का प्रशिक्षण कार्यक्रम ज़िला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रायपुर में आयोजित हुई जिसमे दो दिवस प्रशिक्षण में प्राचार्य डाइट रायपुर बी.एल. देवांगन ने साक्षरता कार्यक्रम की महती उपयोगिता पर सारगर्भित प्रकाश डालते हुए कहा कि साक्षरता कार्यक्रम की सफलता हमारी पूर्ण समर्पित भाव से किए गए परिश्रम का परिणाम होगा। इसी कड़ी में चुन्नीलाल शर्मा ने अपनी रोचक शैली में प्रशिक्षार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए उल्लास का विस्तारित रूप "understanding life long learning for all in society" बताया। ज़िला नोडल अधिकारी डॉ.कामिनी बावनकर ने उल्लास कार्यक्रम की पूरी रूपरेखा एवं दो दिवसीय प्रशिक्षण की कार्योजना विवरण प्रस्तुत किया वही मास्टर ट्रेनर छविराम साहू द्वारा अनेक शिक्षाप्रद गीतों के द्वारा प्रशिक्षार्थियों को एक सूत्र में पिरोते हुए उल्लास कार्यक्रम में वातावरण निर्माण पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया कि साक्षरता क्या है साक्षरता क्यों जरूरी है? पश्चात प्रशिक्षक हेमन्त कुमार साहू द्वारा स्वयंसेवी शिक्षकों की भूमिका ,कक्षा का संचालन कैसे उल्लासमयी कक्षा-कक्ष बनाया जाये एवं उल्लास मोबाइल ऐप में शिक्षार्थियों की एंट्री कैसे किया जाना है विस्तारपूर्वक पीपीटी के माध्यम से ट्रेनिंग दिया गया प्रशिक्षक पुष्पा शर्मा द्वारा भाषा एवं गणित विषय पर विभिन्न सहायक शिक्षण सामग्री का प्रदर्शन कर सीखने की प्रक्रिया को सहज बनाना बताया गया। द्वितीय दिवस डाइट रायपुर प्रांगण में उल्लास मेला का आयोजन किया गया जिसमे शिक्षकों के अनेक ग्रुप में शिक्षार्थियों को सरल तरीक़े से सिखाने के लिए बनाये गये अनेक शिक्षण सामग्रियों की प्रदर्शनी लगाई
प्रशिक्षण के समापन अवसर पर विशेष रूप से पधारे विश्वदीप जी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रायपुर एवं उपाध्यक्ष जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण रायपुर ने अपने उद्बोधन में सभी प्रशिक्षार्थियों को उल्लास कार्यक्रम की सफलता का दायित्व सौंपते हुए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित किए एवं उल्लास सपथ दिलाये ।सभी ब्लॉक के मास्टर ट्रेनर के साथ सीईओ ज़िला पंचायत रायपुर ने उल्लास रथ को हरी झंडी दिखाकर डाइट से रवाना किया । प्रशिक्षण का सफल क्रियान्वन्यन में डॉ कामिनी बावनकर ज़िला नोडल अधिकारी रायपुर,चुन्नी लाल शर्मा सहायक ज़िला नोडल ,छबी राम साहू डीसीएल प्रभारी रायपुर ,प्रशिक्षक हेमन्त कुमार साहू नोडल अभनपुर ,पुष्पा शर्मा एवं लोकेश वर्मा विकासखंड नोडल धरसीवा,अलंकार परिहार विख.नोडल आरंग ,पांसे जी विख.नोडल तिल्दा ,विकास भास्कर एवं गायत्री धनेंद्र की उपस्थिति रही ।
via Blogger https://ift.tt/8Bnp6PS
September 01, 2024 at 07:41AM
