Pithora Sanskar news Gaurav Chandrakar/स्थानीय नगर पंचायत परिसर पिथौरा में नगर के हितग्राहियों जिन्होंने गरीबी रेखा राशन कार्ड के लिए आवेदन प्रस्तुत किया था आवेदन का निरीक्षण का पात्र हितग्राहियों को गरीबी रेखा राशन कार्ड वितरण किया गया। नगर पंचायत परिसर में अध्यक्ष आत्माराम यादव ने स्वयं उपस्थित होकर समस्त हितग्राहियों को गरीबी रेखा राशन कार्ड का वितरण किया।राशन कार्ड पाकर समस्त हतग्रही अत्यंतप्रसन्न हुए। इस अवसर पर आत्माराम यादव ने कहा की सरकार की सभी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने हेतु गरीबी रेखा राशन कार्ड समस्त हितग्राहियोंको दिया गया है आने वाले समय में लगातार राशन कार्ड बनाया जाएगा जो हितग्राही छूट गए है वे पुनः आवेदन कर सकते है ।इस अवसर पर प्रमुख रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष आत्माराम यादव के साथ वार्ड नंबर 10 के पार्षद राजू सिन्हा ,टेकू साहू, नगर पंचायत सीएमओ एवं नगर पंचायत के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।
via Blogger https://ift.tt/8hJxkHl
August 14, 2024 at 01:21PM
