नगरी संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/धमतरी जिला कलेक्टर नम्रता गांधी के मार्गदर्शन में शिक्षक सहायक कार्यक्रम विनोबा एप्प में उत्कृष्ट शैक्षणिक गतिविधियों को अपलोड व प्रशंसनिक शैक्षिक कार्य के लिए धमतरी जिले के पांच शिक्षकों का चयन निष्पक्ष भाव से विनोबा एप्प के माध्यम से सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया । आचार्य विनोबा भावे सम्मान बिना किसी भेदभाव और बच्चों के शैक्षणिक गुणवत्ता को बेहतर बनाने हेतु प्रदान किया जाता है । जिला स्तरीय जुलाई माह में "पोस्ट आफ मंथ" के लिए डिप्टी कलेक्टर डॉ.कल्पना ध्रुव जी के द्वारा शिक्षक नगरी से संतोष कुमार बांधव प्राथमिक शाला टेंगना, मगरलोड से टिकेश्वर यादव माध्यमिक शाला भोथा ,चंद्रशेखर सेन प्राथमिक शाला गिरौद,कुरूद से रोहिणी साहू प्राथमिक शाला मोंगरा, धमतरी से उज्वला साहू माध्यमिक शाला शिव सिंह वर्मा को सम्मानित किया गया ।सम्मानित होने पर शिक्षक समुदाय व सभी विकासखंड के शिक्षा अधिकारियों ने बधाई प्रेषित किये । इस अवसर पर समग्र शिक्षा के अधिकारी एनके साहू , विनोबा कार्यक्रम के अधिकारी भूपेंद्र चंद्रा एवं शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे ।
अगस्त 30, 2024
Home
नगरी#
धमतरी जिले के पांच शिक्षकों का चयन निष्पक्ष भाव से विनोबा एप्प के माध्यम से पुरस्कृत किया गया
धमतरी जिले के पांच शिक्षकों का चयन निष्पक्ष भाव से विनोबा एप्प के माध्यम से पुरस्कृत किया गया
Tags
# नगरी#
About sanskar.live
ऑफिस एड्रेस
संस्कार न्यूज़ वेब पोर्टल चैनल
गौरव चंद्राकर रिपोर्टर
Email- gauravchandrakar555@gmail.com
Mo 9993257295
Addres pithora छत्तीसगढ़.
नगरी#
लेबल:
नगरी#
