नगरी संस्कार न्यूज गौरव चंद्राकर/शासन के निर्देशानुसार शासकीय प्राथमिक शाला,टेंगना में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन किया गया । जिसमें प्राथमिक, माध्यमिक व आंगनबाड़ी के 50 बच्चों ने दवाई का सेवन किये । शिक्षक संतोष कुमार बांधव ने कृमि से बच्चों के शरीर में होने वाले शारीरिक कमजोरी ,कुपोषण, लक्षणों पर चर्चा कर एल्बेंडाजोल दवाई के सेवन से उसके बचाव के बारे में बच्चों व पालकों बताया। इस अवसर पर प्रधान पाठक ममता प्रजापति, मितानिन कैना बाई ध्रुव, कुमारी कश्यप, इंद्राणी कश्यप अनीता कश्यप , लक्ष्मी ध्रुव,शिक्षक मनोज गंजीर, संतोष बांधव ,नेकपाल श्रीमाली आदि उपस्थित रहे ।

