संतान की दीर्घायु के लिए मनाया पर्व कमरछठ
पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/ महासमुंद जिले के पिथौरा नगर में संतान की दीर्घायु व सुख समृद्धि की कामना को लेकर आज हलषष्ठी (कमरछठ) का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। महिलाओं ने व्रत रखकर शिव-पार्वती की विधि- विधान से पूजा अर्चना की। सगरी की स्थापना कर कथावाचन किया गया। आपको बता दे भादपद्र मास की कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाये जाने वाले इस कमरछठ हलषष्ठी पर्व पर पिथौरा नगर के गायत्री शक्तिपीठ, दुर्गा मंदिर, कृष्ण कुंज एवं अन्य स्थलों पर महिलाएं एकत्रित होकर सामूहिक रूप से मनाया गया। महिलाओं ने कुंड बनाकर शिव-पार्वती व गणेश, हलषष्ठी माता की पूजा कर उनसे आशीर्वाद लिया गया। सगरी में भैंस के दूध से बने घी, दही डालकर पूजा किया गया। इस पूजा दौरान व्रत धारी महिलाएं पसहर चावल का सेवन किया गया। पुराणों के अनुसार इस दिन कृष्ण भगवान के बड़े भाई बलराम का जन्म हुआ था। उनका प्रधान शस्त्र हल और मूसल है। हलषष्ठी अर्थात कमरछठ माताओं का बहुत ही प्रिय पर्व है। इसमें व्रत रखकर संतानों की दीर्घायु की कामना की जाती है।
via Blogger https://ift.tt/NpBP1gZ
August 24, 2024 at 04:33PM



