पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर /ग्राम गड़बेड़ा में विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर भक्त जनों के द्वारा राधा कृष्ण,बलराम,ग्वाल गोपाल की भव्य झांकी बाजे गाजे के साथ निकाल कर मनाया गया।यह शोभायात्रा राधा कृष्ण मंदिर से निकल कर चौक चौराहे होते हुए ग्राम भ्रमण किया गया।
ग्राम में जगह जगह मटकी फोड़ी गई।घर घर पूजा आरती की गई।इस अवसर पर राधा कृष्ण मंदिर में श्री कृष्ण भगवान की महाआरती की गई तथा भक्त जनों के द्वारा श्री कृष्ण जी को पलना में झूलाया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सरपंच रतन लाल ध्रुव, पूर्व सरपंच श्रीमती राधिका पटेल विश्वासा देवी मानिकपुरी की महिला टीम,वृन्दावती नायक दूर्गा साहू कविता निर्मलकर दुलेश्वरी शुसीला झनक साहू , नारायण यादव भगवान दास यादव रेवाराम सुर्ये डिगम लाल साहू शन्नी जैन नरेंद्र पटेल कीर्ति पण्डा रामआश्रम दुबे बोधराम पटेल राजेन्द्र साहू टीकेश्वर निर्मलकर अश्वनी सेन की पूरी टीम तथा ग्राम के समस्त श्रद्धालु एवं भक्त जनों का विशेष योगदान रहा।


