इन्स्पायर अवार्ड मानक में पंजीयन के लिए अभनपुर के शिक्षकों को किया गया इन्स्पायर - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

अगस्त 17, 2024

इन्स्पायर अवार्ड मानक में पंजीयन के लिए अभनपुर के शिक्षकों को किया गया इन्स्पायर

इन्स्पायर अवार्ड मानक में पंजीयन के लिए अभनपुर के शिक्षकों को किया गया इन्स्पायर

 


अभनपुर संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/भारत सरकार विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा नेशनल इनोवेशन फ़ाउंडेशन के निर्देशानुसार स्कूली बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि पैदा करने एवं नेशनल स्तर के मंच प्रदान करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष इन्स्पायर अवार्ड मानक प्रतियोगिता का  ज़िला स्तर से राज्य स्तर होते हुए नेशनल स्तर तक आयोजित होते है जिसमें कक्षा 6 वीं से 10 वीं में पढ़ने वाले बच्चों से दैनिक जीवन में आने वाली समस्या के समाधान के लिए नये आइडिया या विचार को ऑनलाइन नामांकन करने पढ़ते है जिसमे प्रत्येक विद्यालय 5 आइडिया को पंजीयन कर सकता है जिसके लिये रायपुर ज़िले के सभी ब्लॉक के शिक्षकों को ट्रेनिंग दिये जा रहे है रायपुर ज़िले के सीआईटी कॉलेज  अभनपुर में प्रशिक्षण आयोजित किया गया जिसमें अभनपुर के लगभग 150 शिक्षकों ने भाग लिए ज़िला शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से निशा शर्मा नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए है जोकि ज़िला टीम के साथ स्कूलों को मोटिवेट कर रहे है टीम में  रीना पांडेय ज़िला शैक्षणिक समन्वयक, माधुरी बोरेकर सहा.ज़िला समन्वयक,सोमा बनिक सहा.ज़िला शैक्षणिक समन्वयक टीम ने इन्स्पायर अवार्ड क्या है उद्देश्य क्या है और कैसे तैयारी करें एवं तकनीकी एक्सपर्ट के रूप में शिक्षक हेमन्त कुमार साहू ने नॉमिनेशन से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए कैसे पासवर्ड रिसेट करें ,ईमेल आईडी में जाकर न्यू पासवर्ड कैसे जनरेट करें एवं डॉक्युमेंट अपलोड कैसे करे इसे टीम के साथ विस्तारपूर्वक पीपीटी कि माध्यम से प्रस्तुत किया गया । इस आयोजन में विकासखंड अभनपुर के विकासखंड शिक्षा अधिकारी धनेश्वरी साहू ने शिक्षकों को अधिक से अधिक पंजीयन के लिए निर्देशित किए ।
via Blogger https://ift.tt/OiAYMjq
August 17, 2024 at 05:15PM