पिथौरा व्यापारी एकता मंच कार्यकारिणी की प्रथम बैठक सम्पन्न - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

जुलाई 18, 2024

पिथौरा व्यापारी एकता मंच कार्यकारिणी की प्रथम बैठक सम्पन्न

व्यापारी हितों को ध्यान में रखते हुए अन्य कई विषयों पर चर्चा हुई 



पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/  स्थानीय फॉरेस्ट रेस्ट हाउस पिथौरा में 17 जुलाई को व्यापारी एकता मंच कार्यकारिणी की प्रथम बैठक सम्पन्न हुई ।जिसमें अध्यक्ष गोपाल शर्मा  के दिशा निर्देश द्वारा संघ के नए सिरे से विस्तार एवं मजबूती के लिए सदस्यता अभियान शुरू करने एवं व्यापारी हितों को ध्यान में रखते हुए अन्य कई विषयों पर चर्चा हुई है। जल्द ही सदस्यता अभियान शुरू किया जाएगा। जिसमे सदस्यता शुल्क   कार्यकारिणी व सदस्यों के लिए वार्षिक निर्धारित करने और सभी व्यापारियों के लिए सदस्यता प्रमाण पत्र बनवाए जाने पर भी सहमति बनी है। एवं संघ का पंजीयन कराने पर भी चर्चा हुई है जिसे अभी विचाराधीन रखा गया है इसमें संघ अभी किसी निर्णय पर नही पहुंचा है। बैठक में मुख्य रूप से अध्यक्ष गोपाल शर्मा के नेतृत्व में शैलेन्द्र अग्रवाल, सुरेन्द्र सलूजा,  कुलदीप अग्रवाल, मनोज अग्रवाल (मोजी), रविन्दर आजमानी, परमीत माटा, गौरव चंद्राकर, इंद्रजीत सिन्हा, मिन्कु आजमानी, सुयश गोयल, प्रफुल्ल तिवारी,  सुमित सिंघल, अंकित अग्रवाल (टुन्नू) विशेष रूप से उपस्थित रहे।