पिथौरा बहुड़ा रथ यात्रा में शामिल हुए विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

जुलाई 15, 2024

पिथौरा बहुड़ा रथ यात्रा में शामिल हुए विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल

भगवान जगन्नाथ,भगवान बलभद्र और माता सुभद्रा की पूजा अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की*



पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/ पिथौरा नगर में आज बहुड़ा रथयात्रा के अवसर पर विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल ने श्री जगन्नाथ महाप्रभु, भगवान बलभद्र एवं माता सुभद्रा का मंत्रोच्चार एवं विधिवत पूजा अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना करते हुए सभी को रथ-यात्रा पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

       विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा कि भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा ने पूरे पिथौरा नगर को जोड़ने का काम किया है। पिथौरा की रथ यात्रा देखकर पुरी की रथ यात्रा का आभास हो रहा है। पूरी दुनिया में रथयात्रा के माध्यम से भारतीय सनातन संस्कृति और भगवान राम व श्रीकृष्ण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है।


इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष आत्माराम यादव, जगन्नाथ मंदिर समिति अध्यक्ष प्रेमलाल सिन्हा,रनसाय ठाकुर, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य स्वप्निल तिवारी,किरण अग्रवाल,उषा श्रीवास्तव,क्षमा गोयल, मन्नुलाल ठाकुर,अंजली पांडेय, विधायक प्रतिनिधि द्वय अनूप अग्रवाल, सुमित अग्रवाल, गोलू रावल, संजय गोयल,टूक टूक अग्रवाल, झगरु बरिहा,टीकाराम ठाकुर, रंजीत ठाकुर, गजेंद्र ठाकुर, सुनील ठाकुर जनक राम ध्रुव,भूषण सूर्यवंशी टुकटुक अग्रवाल सन्नी रोहिल्ला, देव पटेल, इंदेश्वर सिन्हा, राजू ठाकुर सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र भर से भक्त रथ यात्रा में शामिल हुए।