साहू समाज कौड़ियां का वार्षिक अधिवेशन व सम्मान समारोह आयोजित
साहू समाज कौड़ियां का वार्षिक अधिवेशन व सम्मान समारोह आयोजित
साहू समाज एक वृहद समाज:रुपकुमारी चौधरी
सांसद श्रीमती रुपकुमारी चौधरी ने की मंगल भवन हेतु दस लाख रुपए की घोषणा
पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/साहू समाज कौड़ियां परिक्षेत्र क्रमांक एक पिथौरा का वार्षिक अधिवेशन एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम रविवार को साहू सदन टिकरापारा में संपन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित अतिथि जनों ने भक्त माता कर्मा की पूजा आरती कर प्रारंभ की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद रूपकुमारी चौधरी थे। प्रमुख अतिथि के रूप में पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू उपस्थित थे। सभाध्यक्ष के रूप में जिलाध्यक्ष धरमदास साहू, विशिष्ट अतिथि महामंत्री नोहर साहू, उपाध्यक्ष नंदिनी साहू, समाज रत्न लक्ष्मण साहू, मंगतू साहू, तहसील अध्यक्ष मनोहर साहू, परिक्षेत्र अध्यक्षगण गुणित साहू, प्रेम साहू, नंद कुमार साहू, रमेश साहू मंचस्थ थे। कार्यक्रम में समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं, डॉक्टर, इंजीनियर, उत्कृष्ट शिक्षक, सामाजिक पदाधिकारियों का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि सांसद रूपकुमारी चौधरी ने कहा कि साहू समाज एक वृहद समाज है। साहू समाज सभी क्षेत्रों में उत्तरोत्तर विकास कर रही है। हर क्षेत्र में साहू समाज अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है, और इसी का परिणाम है कि आज सम्मान समारोह में समाज के बहुमुखी प्रतिभा के धनी मेधावी छात्रों, कर्मचारी, डाक्टर, इंजीनियर, उत्कृष्ट शिक्षक, समाजिक पदाधिकारियों का सम्मान इतनी बड़ी संख्या में हम कर रहे हैं। साहू समाज के द्वारा मुझे असीम स्नेह व आशीर्वाद मिला है जिसका मैं आभारी रहूंगी। उन्होंने मंगल भवन हेतु दस लाख रूपए स्वीकृत करने की घोषणा की। प्रमुख अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू ने कार्यक्रम की शुभकामनाएं देते हुए कौड़ियां राज का इतिहास बताते हुए समाजिक संरचना की जानकारी दी। उन्होंने दसवीं से 12वीं पढ़ने वाले बच्चों का मार्गदर्शन करने का अनुरोध किया तथा अपने भविष्य निर्माण के इस पड़ाव में बच्चों के लिए कैरियर गाइडेंस के महत्व पर प्रकाश डाला। जिलाध्यक्ष धरमदास साहू ने समाज की एकता व अखंडता को बनाए रखने की अपील की। लक्ष्मण कुमार साहू ने समाजिक नियमावली की जानकारी दी। जिला महामंत्री नोहर दास साहू ने कौड़ियां राज की विकास यात्रा को बताते हुए सभी को शुभकामनाएं दी। कौड़ियां अध्यक्ष श्याम कुमार साहू ने सभी का आभार मानकर सम्मान करते हुए मांग पत्र सौंपा। कार्यक्रम में सरोज साव व जितेश्ररी साहू शिक्षिका द्वारा लिखे गए पुस्तकों का विमोचन अतिथियों द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि नंदनी साहू उपाध्यक्ष जिला साहू संघ, परिक्षेत्रीय अध्यक्षगण प्रेम लाल साहू, गुणित राम साहू, रमेश कुमार साहू, नंद कुमार साहू, समाज रत्न मंगतूराम साहू, एसडीओपी प्रेम लाल साहू, जनपद सदस्य रूखमणी साहू, सर्व आदिवासी समाज से मन्नूलाल ठाकुर, रिक्की छाबड़ा, प्रीतम कुमार साहू व पदाधिकारी गण दुलीकेशन साहू, संतराम साहू, चंद्रिका साहू, लक्ष्मी साहू, लेखराम साहू, रेखराज साहू, मूलचंद साहू, नेहरू साहू, शिवराम साहूज़ हंसराम साहू, डोलामणि साहू, कौशल किशोर साहू, लक्ष्मी साहू कुन्ती साहू गायत्री साहू कृष्ण कुमार साहू महावीर साहू हरिनाथ साहू राकेश साहू नगर अध्यक्ष दिनेश कुमार साहू, राधेश्याम साहू व बड़ी संख्या में ग्रामीण इकाई से लेकर प्रदेश इकाई तक व समाजिक पदाधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डिगम लाल साहू व संतोष कुमार साहू ने किया। तथा आभार प्रदर्शन तहसील साहू संघ पिथौरा अध्यक्ष मनोहर साहू ने किया।
via Blogger https://ift.tt/giZS1UJ
July 15, 2024 at 05:23PM
via Blogger https://ift.tt/TJ47YZV
July 15, 2024 at 05:23PM
via Blogger https://ift.tt/p4ImjYM
July 15, 2024 at 05:23PM

