हत्या की आशंका प्राथमिकी दर्ज कराने भटक रही बूढ़ी माँ - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

जुलाई 17, 2024

हत्या की आशंका प्राथमिकी दर्ज कराने भटक रही बूढ़ी माँ

न्याय के लिए संगम सेवा समिति एवं सभी सदस्य महिला के साथ 


युष साहू सरायपाली की रिपोर्ट




सरायपाली संस्कार न्यूज़/ ग्राम कुटेला में लगभग पंद्रह दिन पूर्व गाँव के ही तालाब से गाँव के ही मुकेश दास नामक व्यक्ति का शव प्राप्त हुआ,पुलिस द्वारा मर्ग क़ायम कर शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को शौंप दिया गया,घटना के उपरांत ही गाँव में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है दबी ज़बान से लोग गाँव के ही कुछ लोगो का नाम ले रहे एवं पुलिसियाँ जाँच पर सवाल उठा रहे है घटना स्थल पर उपस्थित कई लोगो ने फ़ोटो वीडियो भी बनाया हुआ है जिसमे स्पष्ट मृत व्यक्ति के कान से खून निकलते दिख रहा है फ़ोटो वीडियो देख कर गाँव वाले कुछ और ही कह रहे है अब घटना के एक माह बाद भी प्राथमिकी दर्ज कराने जवान बेटे की बूढ़ी माँ थाने के चक्कर काट रही बूढ़ी माँ का कहना है वह पढ़ी लिखी नहीं है अब न्याय के लिए दरदर भटकना पड़ रहा है मृत व्यक्ति की माँ ने संगम सेवा समिति के संस्थापक प्रखर अग्रवाल से संपर्क किया तब अग्रवाल ने महिला को आश्वासन दिलाया है आख़री स्थिति तक न्याय के लिए संगम सेवा समिति एवं सभी सदस्य महिला के साथ है।