बद्री प्रसाद दुबे संवाददाता संस्कार न्यूज़ झलप की रिपोर्ट
देखें वीडियो
महासमुंद संस्कार न्यूज़ /राजस्व प्रकरणों के निराकरण हेतु ग्राम पंचायत भवन कुर्रूभांठा, पटवारी हल्का नंबर 13(ब) में शिविर लगाकर स्कूली बच्चों के आय, जाति, निवास, वंशावली एवं किसानों का वारिसान फार्म पटवारी दिनेश भैयाराम दिवान द्वारा भरवाया गया। साथ ही प्रमाण पत्र बनाने के लिए आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी ग्रामीणों को दी गई। इस अवसर पर आसपास के किसान भी अपनी समस्या लेकर पहुंचे। शिविर में सरपंच रुपलाल पटेल, रोजगार सहायक देवनारायण यादव, गुमानसिंग ध्रुव, रामकुमार साहु ,डेरहा राम ध्रुव ,अनिल ध्रुव खोलबाहरा कमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
via Blogger https://ift.tt/w6dC1Mp
February 06, 2024 at 07:14PM
