बागबाहरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/कोमाखान समीपस्थ ग्राम नर्रा के बालक कन्या प्राथमिक शाला में गणतंत्र दिवस का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।इस अवसर पर विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा मनमोहक देश भक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।इस अवसर पर मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत नर्रा के सरपंच गोपाल किशन पटेल ने सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। अध्यक्षता रूपेन्द्र साहू ने किया।उसने झण्डा फहराया। विशिष्ट अतिथि श्रीमती उषा निगम ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए अपना विचार व्यक्त की। इस अवसर पर विजय निगम संतराम पटेल मनहरण साहू पत्रकार आशीष गुप्ता, श्रीमती तरुणा साहू श्रीमती किरण यदु श्रीमती मधुलिका श्रीवास्तव श्रीमती शकुंतला देवी यदु श्रीमती तेजकुमारी पटेल श्रीमती गणेशी यादव श्रीमती रजनी निषाद श्रीमती हेमबाई श्रीमती गंगा बाई श्रीमती अमोतीन पटेल सचिव घनश्याम दीवान डिगेन्द परमार श्रीमती डिगेश्वरी परमार, शाला प्रबंधन समिति के सदस्य गण एवं गणमान्य नागरिक पालक गण विशेष रूप से उपस्थित थे।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में शाला परिवार के श्रवण कुमार ठाकुर प्रधान पाठक मनीष कुमार यादव सहायक शिक्षक श्रीमती कुन्ती दीवान सहायक शिक्षिका, श्रीमती कामिनी दीवान पार्वती यादव श्रीमती लछनी साहू श्रीमती पार्वती यादव श्रीमती अनीता, लोकेश बेलदार शाला प्रबंधन समिति सदस्य गण पालक गण एवं समस्त ग्रामवासी का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का सफल संचालन डिगम लाल साहू प्रधान पाठक कन्या प्राथमिक शाला व आभार प्रदर्शन श्रवण कुमार ठाकुर प्रधान पाठक शासकीय बालक प्राथमिक शाला नर्रा ने किया।
via Blogger https://ift.tt/x3hk0Qu
January 28, 2024 at 02:14PM


