नगरी संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/शासकीय प्राथमिक व माध्यमिक शाला,टेंगना में गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। राष्ट्रीय पर्व के मुख्य अतिथि श्रीमती कमलेश्वरी कश्यप ने ध्वजारोहण कर जन समुदाय व बच्चों ने ध्वज को सलामी दिए । प्रभात फेरी में जन समुदाय व बच्चों के द्वारा राष्ट्रीय व देशभक्ति नारे लगाकर राष्ट्रीय एकता व भाईचारे का संदेश दिए । मंडली चौक में ग्राम प्रमुख कृष्ण कुमार कश्यप और नकुल ध्रुव ने ध्वजारोहण कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सभी स्कूली बच्चों ने आकर्षक व मनमोहक नृत्य, भाषण ,गीत कविता व शैक्षणिक गतिविधियों का रोमांचक प्रदर्शन जन-समुदाय के समक्ष प्रस्तुत कर उन्हें मंत्र मुग्ध कर दिया। ग्रामीणों ने मिलकर पुरस्कार राशि व शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया ।
शिक्षक संतोष कुमार बांधव ने बताया कि नृत्यांगना महेंद्री अग्रवानी ने "नशा मुक्त भारत" अभियान पर जोरदार भाषण प्रस्तुत किया । साथ ही आंगनबाड़ी के नन्हे बच्चों ने अपने गीत कविता से दर्शकों को शिक्षा अमूल्य धन के बारे में बताया । प्रधान पाठक ममता प्रजापति ने विद्यार्थियों को नृत्य व अन्य संस्कृति कार्य सीखाने में महत्वपूर्ण योगदान दिए। जनप्रतिनिधि कमलेश्वरी कश्यप ने गणतंत्र दिवस व संविधान के महत्व के बारे में विशिष्ट रूप से विस्तार से बताया । इस अवसर पर कृष्ण कुमार कश्यप,उर्मिला कश्यप, नकुल ध्रुव, दुलेश्वरी कश्यप,अमरिता ध्रुव,अनिता कश्यप, लेखिका कश्यप,वेदनारायण कश्यप, खम्हन मरकाम,संजय कश्यप,हीरालाल ध्रुव,चांदूराम विश्व कर्मा, हेमनाथ ध्रुव, प्रेमचंद कश्यप,शिक्षक मनोज गंजीर, ममता प्रजापति, संतोष बांधव, नेकपाल श्रीमालीव समुदाय जन आदि उपस्थित रहे।


