पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/पिथौरा नगर के रामदर्शन पब्लिक स्कूल की ओर से 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में प्रत्येक बच्चो को मिट्टी के दीये बांटे गए। इस दौरान बच्चो से अपील की गई कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन घर-घर दीये जलाएं और उत्सव मनाएं।
आगामी 22 जनवरी को देशभर में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का उत्साह देखा जा रहा है जंघोरा स्थित रामदर्शन पब्लिक स्कूल में भी बच्चो को इस दिन को पर्व की तरह ही मानने को कहा गया है अयोध्या में भव्य राम मंदिर में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के दिन सभी घरों में दीपक जला के दिवाली मनाएं। इसके लिए रामदर्शन पब्लिक स्कूल के प्रत्येक बच्चो को 4–4 मिट्टी के दिए बांटे गए। उनसे कहा गया कि यह दीपक 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के दिन सायं अपने घरों में जलाएं और प्रभु श्रीराम की आराधना करें। साथ ही बताया गया कि बड़े सौभाग्य से यह पुनीत अवसर 500 वर्षों बाद आया है। इसे दिवाली के रूप में मनाएं।
