पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/ अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन 22 जनवरी के ऐतिहासिक पल को यादगार बनाने के लिए अग्रवाल समाज पिथौरा ने भव्य योजना बनाई है विगत दिनों समाज के कार्यकारणी सदस्यों की बैठक आयोजित की गई जिसमे सर्वसम्मति से विशेष निर्णय ले कर प्रस्ताव पास किया गया समाज के अध्यक्ष्य अनूप अग्रवाल ने बताया कि श्री अग्रसेन भवन को आकर्षक रोशनी से सजाया जाएगा।
दीवाली की तरह दीपक जलाए जावेंगे,
संध्या भव्य महाआरती की जावेगी,०५ वर्ष से १२ वर्ष तक के बच्चो को रामायण के पात्र के रूप में सजा कर आकर्षक कार्यक्रम होगा,समाज के सभी लोगों के लिए श्री राम भोग- भंडारा की विशेष व्यवस्था रहेगी,आकर्षक आतिशबाजी की जावेगी उन्होंने उपरोक्त आयोजन को सफल बनाने हेतु सभी अग्रबन्धु, महिला मंडल के सदस्य,यूथ क्लब के सदस्यों से आवश्यक रूप से उपस्थित रहने का आग्रह किया गया ।
