महासमुंद संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/ पटेवा समीप प्राथमिक शाला सलिहाभांठा में पदस्थ शिक्षिका श्रीमती पुष्पलता पटेल को शिक्षण में किए जा रहे उनके नवाचारी गतिविधियों के लिए नवाचारी शिक्षा समूह के द्वारा राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न अवार्ड 2023 प्रदान किया गया। एनसीईआरटी रायपुर में आयोजित इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से नवाचारी शिक्षकों को उनके द्वारा किए गए शिक्षा में नवाचारों के लिए राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न अवार्ड प्रदान किया गया। ज्ञात हो कि श्रीमती पुष्पलता पटेल कक्षा में बच्चों के साथ शिक्षण में नवाचारों के लिए जाने जाते हैं। इसके लिए उन्हें और अन्य कई पुरुस्कार प्राप्त हो चुका है। उनके इस उपलब्धि पर महासमुन्द बीआरसीसी जागेश्वर सिन्हा, संकुल प्राचार्य कुमार लाल साहू, संकुल समन्वयक महेंद्र सिंह ध्रुव, प्रधानपाठक योगेश निर्मलकर, शिक्षक धर्मेंद्र ध्रुव, प्रबंध समिति अध्यक्ष पिरीत राम साहू, ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष गोरेलाल साहू, घांसु राम दीवान, पंचराम ध्रुव, हितेश साहू, अभिषेक दीवान, तिलक साहू, बिसनी दीवान, हेमलता ध्रुव, सुकदेव दीवान ने बधाई दी।
via Blogger https://ift.tt/zR3dbwM
January 29, 2024 at 04:03PM
