अभनपुर संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर /26 जनवरी 2024 को कर्तव्य पथ नई दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने छत्तीसगढ़ से जनजाति वर्ग के बालक एवं बालिकाएँ को विशिष्ट अतिथि के रूप में दिल्ली आमंत्रित किया गया है ज्ञात हो कि भारत सरकार जनजातीय कार्य मंत्रालय
विषयांतर्गत संदर्भित पत्र द्वारा भारत सरकार के निर्देशानुसार 26 जनवरी 2024 परेड में विशेष अतिथि के रूप में शामिल होने हेतु राज्य से 30 अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों (बालक-23 एवं बालिका -07) एवं 03 केयरटेकर (पुरूष -02 एव महिला-01) को छत्तीसगढ़ से दिल्ली भेजा गया जिसमे से स्वामी आत्मानंद अंग्रेज़ी माध्यम स्कूल अभनपुर से कुणाल ध्रुव का चयन हुआ है जिसको गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने का अवसर मिला है इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य टी.श्रीलाल नायर ,
वरिष्ठ व्याख्याता पी.आर.तारक, नाज़िमा ऐजाज़,सुमेख पटेल,रेणु सिन्हा,ओमेश्वरी साहू ,रमा साहू ,सुमन सिंह,मनीषा देबनाथ,रवींद्र जोशी ,जया सिंह,इति बँछोर,अनन्या सेन ,सुजाता शर्मा,दिलीप पांडेय,अंजलि अन्नम ,सुखदेव राम साहू ,लोकेश्वर साहू,शशि बर्मन समेत समस्त स्टाफ़ ने शुभकामनाएँ एवं बधाई प्रेषित किए है ।
