एकल श्री हरि रथ पहुंचा ग्राम गड़बेड़ा - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

जनवरी 15, 2024

एकल श्री हरि रथ पहुंचा ग्राम गड़बेड़ा



पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/एकल श्री हरि रथ मंदिर अयोध्या संभाग छत्तीसगढ़ भाग मध्य छत्तीसगढ़ अचल महासमुंद मंच पिथौरा के एकल विधालय ग्राम गड़बेड़ा, चांदापारा में अयोध्या से आए अक्षत कलश एवम अक्षत वितरण किया गया एवं ग्राम के समस्त ग्राम वासियों बाजे गाजे के साथ भजन कीर्तन करते हुए पूरे ग्राम में भगवान श्री रामचंद्र जी 22 जनवरी को श्री राम जन्मभूमि अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है ।


इसके उपलक्ष्य में ग्राम वासियों ने धूमधाम से सभी घरों में अक्षत का निमंत्रण देते हुए रथ के माध्यम से बताया गया कि 22 जनवरी 2024 में आप सभी ग्रामवासी गांव को अयोध्या बनाएंगे दीपक जगमगाते हुए पूरे गांव को सजाएंगे और भजन कीर्तन भंडारा एवं गांव के मंदिर में महा आरती करें।इस अवसर पर ग्राम के मातृ शक्ति अबालवृद्ध युवा साथी जन उपस्थित थे। उक्त जानकारी एकल विद्यालय आचार्या( गड़बेड़ा) कुमारी दीक्षा पटेल एवं श्रीमती ईश्वरी साहू( चांदापारा) ने दी।