छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन महिला प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित
महासमुंद संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन महासमुंद महिला प्रकोष्ठ के तत्वाधान में एक दिवसीय शिक्षक संगोष्ठी व नव वर्ष मिलन समारोह का आयोजन आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी विद्यालय के सभागार में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती मीता मुखर्जी उपस्थिति थी।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में विकासखंड शिक्षा अधिकारी लीलाधर सिन्हा प्राचार्य हेमेंद्र आचार्य संघ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सिराज बक्श प्रदेश सचिव ईश्वर चंद्राकार बीआरसीसी कार्यलय से श्रीमती निर्मलकर फेडरेशन के ब्लाक अध्यक्ष बाबू लाल ध्रुव उपस्थित थे।
आयोजित कार्यक्रम में प्रथम सत्र में महिला शिक्षको के द्वारा विभिन्न खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ ।
जिसमे
1)मटका फोड़ ,,,, सभ्या पटेल
2)बाल्टी बॉल सभ्य पटेल, पुष्पा पटेल(प्रथम)
लोमिन साहू, सीमा चंद्राकर (द्वितीय)
3)रस्सा खीच ,,,,,झलप जोन (प्रथम)
महासमुंद जोन ( द्वितीय)
4) मूंगफली छीलो,,,,, रामेश्वरी हनुमंता (प्रथम )सहेलका दास (द्वितीय)
5) रिंगारिंग,,,,, रामेश्वरी साहू ,निशा गजबेई ( प्रथम)
प्रियंका नागदेवे,हेमलता कोसरे (द्वितीय)
===सांस्कृतिक कार्यक्रम===
1)श्री मती मधु साहू,,,,,गीत एवम रोल प्ले
2) श्री मती ज्योत्सना कन्नौजे,,,,,,कविता पाठ
3) रेखा कन्नौजे एवम साथियों द्वारा ,,,,, ग्रुप डांस (मोर मन झूमे cg रिमिक्स डांस)
4) सिरपुर जोन से ग्रुप डांस( रिमिक्स )
5) कमला मांझी एकल डांस
6) हेमलता साहू p/s पिरदा,,,,, सिंगल डांस
7) तृप्ति साहू ,,,,सिंगल डांस रिमिक्स
8) निशा गजबेई ,,,, सिंगल डांस
9) सहेलका दास ,,,गाना
विजेता रही।
दूसरे सत्र में शिक्षकों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई व नई शिक्षा नीति पर आधारित शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन हुआ।
इस अवसर पर संगोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती मीता मुखर्जी ने कहा की बच्चो के भविष्य के निर्माण में शिक्षको की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
शिक्षको के बेहतर कार्य से ही बच्चो के भविष्य का निर्माण होता है।इस अवसर पर विकास खंड शिक्षा अधिकारी ने इस आयोजन के लिए फेडरेशन को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार का आयोजन समय समय पर होते रहना चाहिए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सिराज बक्श ने कहा की फेडरेशन बच्चो के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार विभिन्न आयोजन करते रहता है आज उसी कड़ी में शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन हो रहा है।इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव ईश्वर चंद्राकर ने कहा की छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन बच्चों की प्रतिभा को बाहर निकालने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है हमारी बुनियादी शिक्षक बच्चों के नवनिर्माण के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं।
इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष बाबूलाल ध्रुव ने कहा कि आने वाले समय में बच्चों के हितों को ध्यान में रखते हुए फेडरेशन महासमुंद विकासखंड में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा हेतु विशेष कक्षाएं लगाने के लिए कार्य करेगा।कार्यक्रम को श्रीमती निर्मलकर मैडम ने भी संबोधित किया।इस अवसर पर प्रमुख रूप से नूतन दुबे,सीमा यादव,ललिता चंद्राकर,रेखा ध्रुव,रामेश्वरी साहू,कमला मांझी,रेखा कन्नौजे, ज्योत्स्ना कन्नौजे,शशि मरकाम,गायत्री ठाकुर, राजेश चंद्राकर,लव निर्मलकर,आत्मा राम साहू,लोकेश मोंगरे,पुरुषोत्तम चंद्राकर,लुकेश ध्रुव, अजय बंजारे,राजेश भाले राव, के आर सोनवानी,बलराम नेताम,कार्यक्रम का संचालन श्रीमती मुनिया निर्मलकर ने किया।
