ग्राम पंचायत गड़बेड़ा के मितानिनों का हुआ सम्मान - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

जनवरी 09, 2024

ग्राम पंचायत गड़बेड़ा के मितानिनों का हुआ सम्मान

ग्राम पंचायत गड़बेड़ा के मितानिनों का हुआ सम्मान



।पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/ मितानिन दिवस पर ग्राम पंचायत गड़बेड़ा में गांव की मितानिनों को श्रीफल व साड़ी देकर पंचायत में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रतनलाल ध्रुव सरपंच, महेश्वर पटेल उप सरपंच ग्राम पंचायत के पंच ग्राम विकास समिति के पदाधिकारी ने मितानियों को किया सम्मान इस मौके पर उपस्थित पंचायत पदाधिकारी ने मितानिनों का कार्य ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधा दिलाने के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। 


उनके द्वारा बच्चों को टीका लगने से लेकर, गर्भवती महिलाओं की देखरेख करना, अस्पताल ले जाना, जच्चा-बच्चा को स्वस्थ रखने के लिए पोषण आहार संबंधी जानकारी देने का काम जिम्मेदारी से किया जाता है। बताया गया। वही कार्यक्रम में उपस्थित उपसरपंच महेश्वर पटेल ने कहा छत्तीसगढ़ प्रदेश में स्वास्थ्य के क्षेत्र में अब तक जितनी भी उपलब्धियां रही हैं, उनके पीछे महत्वपूर्ण श्रेय मितानिन कार्यक्रम को जाता है। मितानिनों के निस्वार्थ सेवा और मेहनत के फलस्वरूप ही मितानिन कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण का देश में सबसे शानदार उदाहरण है। सम्मानित हुए मितानिन श्रीमती राधिका पटेल, श्रीमती विस्वास मानिकपुरी, श्रीमती संध्या  धृतलहरे, श्रीमती भारती वर्मा, को सम्मान किया गया। इस मौके पर ग्राम पंचायत के सरपंच, उप सरपंच ,पंच ,ग्राम विकास समिति के पदाधिकारी सहित ग्रामीण काफी संख्या में उपस्थित रहे।




via Blogger https://ift.tt/9ZCX6O5
January 09, 2024 at 09:06PM