पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/छत्तीसगढ़ एनसीसी बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल सौरभ कुमार तथा एडम ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल प्रदीप कुमार के निदेर्शानुसार 75 वा एनसीसी दिवस समारोह शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोंडबहाल में मनाया गया जिसमें विद्यालय के छात्र सैनिकों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया । विदित हो कि पूरे राष्ट्र में एनसीसी दिवस प्रतिवर्ष नवंबर माह के अंतिम रविवार को मनाया जाता है। इसी क्रम में विद्यालय में मनाया गया | इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि 27 CG बटालियन एनसीसी रायपुर के नायब सूबेदार केशव दत्त थे व अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य डॉ मुकेश डडसैना ने की |सर्वप्रथम छात्र सैनिकों ने कंपनी कमांडर चेतन यादव के नेतृत्व में ध्वज सलामी दी और सेक्सन फॉरमेशन , कैमफ्लेज कंजाइनमेंट तथा अन्य सैन्य गतिविधियों का प्रदर्शन विद्यालय प्रांगण में किया| जूनियर डिवीजन बालिका छात्र सैनिकों ने सैनिकों के शहादत पर एक नाटक का मंचन किया जिसने खूब तालियां बटोरी |सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि नायब सूबेदार केशव दत्त ने लड़ाई के 27 वर्ष के अनुभव में आए हुए कठिनाइयां और अनुभवों के संस्मरण सुनाए |उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर मैं लड़ाई के दरमियान कई ऐसे क्षण भी आए जिसमें हमें लगा कि बस गोली लगी परंतु ईश्वर को कुछ और मंजूर था और आज हम यहां पर हैं आप लोगों के बीच | उनकी बातों को विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बड़े गंभीर होकर सुनी | साथ ही उन्होंने छात्र सैनिकों का हौसला बढ़ाया | विद्यालय के प्राचार्य डॉ मुकेश डडर्सेना ने विद्यार्थियों को अनुशासित रहकर संघर्षमय जीवन के लिए तैयार रहने की बात कही ताकि हर कठिनाइयों का सामना कर सकें| कार्यक्रम को वरिष्ठ व्याख्याता श्री एन पी तिवारी ने भी संबोधित किया |कार्यक्रम का संचालन करते हुए एनसीसी अधिकारी विवेक वर्मा ने छात्र-छात्राओं को एनसीसी से मिलने वाले लाभ और किस प्रकार से एडमिशन लेकर अपने व्यक्तित्व में निखार लाया जा सकता है| इन बातों पर विशेष प्रकाश डाला| इस अवसर पर विद्यालय के व्याख्याता गण जीवन कुमार गेंड्रै, चैतराम चौधरी, पुष्कर देवांगन कमलेश कुमार प्रजापति ,श्रीमती विद्या भोई ,श्रीमती तबस्सुम नंद ,श्रीमती रजनी बर्मन मैडम, भीमसेन पटेल , तथा शिवकुमार ठाकुर सहायक ग्रेड 2 उपस्थित थे| कार्यक्रम को सफल बनाने में CHM चेतन यादव ,सार्जेंट रवि कुमार, ओमप्रकाश पटेल, नेहा पटेल ,आरती निषाद ,जिज्ञासा जगत, लोकेश यादव, गौरव बरिहा ,राज विश्वकर्मा, कौशल दीवान आदि कैडेट का विशेष योगदान रहा|
दिसंबर 01, 2023
गोंडबहाल विद्यालय में छात्र सैनिकों ने मनाया एनसीसी दिवस
Tags
# पिथौरा#
About sanskar.live
ऑफिस एड्रेस
संस्कार न्यूज़ वेब पोर्टल चैनल
गौरव चंद्राकर रिपोर्टर
Email- gauravchandrakar555@gmail.com
Mo 9993257295
Addres pithora छत्तीसगढ़.
पिथौरा#
लेबल:
पिथौरा#

