महासमुंद संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/शासकीय माता कर्मा कन्या महाविद्यालय में बीएससी एमएससी की छात्राओ के लिए दिनांक 21नवंबर से 2 दिसंबर तक सूक्ष्म जीव विज्ञान विभाग द्वारा एड ओंन सर्टिफिकेट कोर्स ओंन वॉटर क्वालिटी एसेसमेंट प्रारंभ किया गयाहै । कार्यक्रम के अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर एस बी कुमार ने की। सूक्ष्म जीव विज्ञान विभाग अध्यक्ष डॉ श्वेतालाना नागल ने अपने स्वागत उद्भाषण में छात्राओं को दी जा रही जल गुणवत्ता के आवश्यक पृष्ठभूमि एवं जल की गुणवत्ता जांचने हेतु प्रायोगिक परीक्षण की विस्तृत जानकारी दी सूक्ष्म जीव विज्ञान विभाग के प्राध्यापक श्री खगेश्वर प्रसाद नौरंगी ने ऑनलाइन मीटिंग का सफल संचालन किया ।
कार्यक्रम की प्रमुख वक्ता नागार्जुन ग साइंस कॉलेज रायपुर के सूक्ष्मजीव विज्ञान विभाग की विभाग अध्यक्ष डॉक्टर साधना जायसवाल ने अपने उद्बोधन में छात्राओं को पानी के विभिन्न स्रोतों में मौजूद सूक्ष्मजीवों के संसार का परिचय कराया एवं पारिस्थितिकी तंत्र में मौजूद किस प्रकार यह सूक्ष्मजीव जल में घुली गंदगी, कार्बनिक पदार्थ के विघटन एवं जल के शुद्धिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं की जानकारी छात्राओं के साथ साझा की।कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन जन भागीदारी शिक्षक सुश्री प्रेरणा कापसे ने किया।

