महासमुन्द संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/ आशी बाई गोलछा शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला महासमुन्द में संस्था के प्रधान पाठक गैंद राम साहू के दिशानिर्देश में दीपावली अवकाश में बच्चों की सृजनात्मक एवं कलात्मक क्षमता विकसित करने मेक टू होम शीर्षक देकर अपने आसपास में उपलब्ध सामग्री जिसमे लागत कम से कम हो , इस प्रकार के विभिन्न उपयोगी कलात्मक एवं घरेलू उपयोग किया जाने वाले विविध सामग्री तैयार कर अवकाश पश्चात शाला में प्रदर्शनी का आयोजन कर निर्मित सामग्री का प्रदर्शन एवं व्याख्या कर उसका उपयोग बताने बच्चों को निर्देशित किया गया था ।
जिसे बच्चों ने प्रभारी शिक्षिका लता वैष्णव के मार्गदर्शन में चूड़ी ,उन ,धागा, कागज व गत्ते से झूमर, आइसक्रीम स्टिक से पेन स्टैंड एवं धान के बालियों से धन मोरी का कलात्मक वस्तुएं बना कर बहुत रोचक तरीके से प्रस्तुत किये प्रतिभागी विद्यार्थियों में नीतू चंद्राकर ,रितेश यादव डा गेश्वरी साहू ,प्रीति यादव, डिंपल गोस्वामी ,पल्लवी , ईशवी , पा वनी साहू ,देव कुमार निर्मलकर ,वीणा निषाद आदि ने उत्साह के साथ भाग लेकर अपने अपने दक्षता को बखूबी प्रस्तुत किये। प्रतिभागी छात्र छात्राओं को प्रधान पाठक एवं समस्त स्टाफ के शिक्षकगण गायत्री साहू, चंचला गुप्ता , व्ही राव, आबिदा खान , तृप्ति साहू सभी ने बच्चों के कला कौशल की तारीफ करते हुए प्रोत्साहित किये।

