महासमुंद संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी योजना रानी लक्ष्मी बाई आत्म रक्षा प्रशिक्षण सत्र 2023-24 में राज्य शासन के निर्देशन से जिला मिशन समन्यवक समग्र शिक्षा महासमुंद द्वारा जिले के चयनित 658 शासकीय उच्च प्राथमिक एवं हाई, हायर सेकंडरी स्कूलों में बालिकाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनने के उपदेश्य से 90 दिवसीय आत्म रक्षा प्रशिक्षण जिले के अनुभवी महिला एवं पुरूष प्रशिक्षकों द्वारा दिया जा रहा है सरकार के इस योजना का उद्देश्य बालिकाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए दिया जा रहा है ताकि समय बेसमय होने वाली घटनाओं से बालिकायें स्वंय अपनी एवं जरूरतमंदों की रक्षा कर सके जिला शोतोकान कराते संघ महासमुंद के 100 से भी अधिक प्रशिक्षक हर वर्ष अपनी सेवा देते आ रहे है एवं इस सेवा मे अपना योगदान दे रहे है जिला शोतोकान कराते संघ के सचिव उपेंद्र प्रधान ने जिला प्रशासन को हृदय से धन्यवाद दिया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण को शासन गंभीरता से लेकर इस दिशा में कार्य कर रही है निश्चित ही इस प्रशिक्षण से बालिकाओं में एक नई ऊर्जा का संचार होगा, जिला शोतोकान कराते संघ के जिलाध्यक्ष विरेन्द्र कुमार डड़सेना ने कहा कि इस प्रशिक्षण के द्वारा निश्चित ही एक नई ऊर्जा संचार होगा और बच्चे स्कूलों से निकल कर राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपना नाम दर्ज कराएंगे।
नवंबर 03, 2023
Home
महासमुंद#
रानी लक्ष्मी बाई आत्मरक्षा अभियान के तहत जिले मे आत्मरक्षा प्रशिक्षण से हो रहीं बालिकाएं ससक्त
रानी लक्ष्मी बाई आत्मरक्षा अभियान के तहत जिले मे आत्मरक्षा प्रशिक्षण से हो रहीं बालिकाएं ससक्त
Tags
# महासमुंद#
About sanskar.live
ऑफिस एड्रेस
संस्कार न्यूज़ वेब पोर्टल चैनल
गौरव चंद्राकर रिपोर्टर
Email- gauravchandrakar555@gmail.com
Mo 9993257295
Addres pithora छत्तीसगढ़.
महासमुंद#
लेबल:
महासमुंद#
