कांग्रेस कमेटी के द्वारा अंकित बागबाहरा को ट्रेनर के रूप में नियुक्त किया गया था
महासमुंद संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/जिला के चारों विधानसभा महासमुंद,खल्लारी,सरायपाली एवं बसना के कांग्रेस पार्टी के मतगणना अभिकर्ताओं का मतगणना के दिवस मतगणना स्थल पर किए जाने वाले कार्यों के बारे में बारीकियां को समझाने का प्रशिक्षण का आयोजन किया गया इसके लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा अंकित बागबाहरा को ट्रेनर के रूप में नियुक्त किया गया था।
उन्होंने मतगणना शुरू करने से परिणाम की घोषणा तक किस प्रकार कार्यों का संपादन करना है एवं गणना की निगरानी रखते हुए शांतिपूर्वक मतगणना संपन्न करने के लिए कुछ नियम बनाए गए हैं उनका उल्लेख किया गया तथा मतगणना के दिन किस प्रकार मत पेटियों का निरीक्षण करना है एवं मतगणना संपन्न करना है उसके बारे में दिशा निर्देश प्रदान किया गया।
प्रशिक्षण शिविर का आयोजन में चारों विधानसभा के कांग्रेस पार्टी के मतगणना अभिकर्ताओं का विशेष प्रशिक्षण का आयोजन किया गया जिसमें डॉक्टर रश्मि चंद्राकर प्रत्याशी महासमुंद,शहर अध्यक्ष खिलावन बघेल,ग्रामीण अध्यक्ष,ढेलु निषाद,खिलावन साहू,जिला महामंत्री संजय शर्मा,सदस्य बीज अनुसंधान दाऊ लाल चंद्राकर,हरबंस सिंह ढिल्लों,प्रमोद चंद्राकर,प्रकाश राव साकरकर,सोमेश दवे,गुरमीत चावला,गौरव चंद्राकर,अमर चंद्राकर,अमन चंद्राकर,वीरेंद्र चंद्राकर,हर्षित चंद्राकर,दौलत चंद्राकर,सुनील चंद्राकर,अनवर हुसैन, नीतेंद बैनर्जी, लमकेश्वर साहू,हरदीप सिंह रैना,किशन देवांगन,राजू साहू,बादल मक्कड़,कमल प्रजापति,ममता चंद्राकर,सोनम बांसोड़, द्रोण चंद्राकर,कुणाल चंद्राकर,जाकिर राजा,देवेंद्र चंद्राकर,अक्षय साकरकर,नीरज चंद्राकर,अजय नंद,
चारों विधानसभा की मतगणना अभिकर्ता उक्त कार्यक्रम में भाग लिए जिसका संचालन संजय शर्मा ने किया एवं आभार प्रदर्शन शहर अध्यक्ष खिलावन बघेल ने किया।
