भाजपा की बैठक में बसना विधानसभा चुनाव 2023 की कार्यों की हुई समीक्षा - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

नवंबर 26, 2023

भाजपा की बैठक में बसना विधानसभा चुनाव 2023 की कार्यों की हुई समीक्षा

 




बसना संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/भाजपा बसना विधानसभा समन्वयक समिति की बैठक बसना नगर स्थित अग्रसेन भवन में आयोजित की गई।बैठक में विधानसभा चुनाव 2023 की समीक्षा की गई। 

         भाजपा प्रत्याशी डॉ.सम्पत अग्रवाल ने सभी ज्येष्ठ श्रेष्ठ भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की आभार व्यक्त किया तथा बैठक में उपस्थित जनों को सम्बोधित करते हुए कहा कि जनता जनार्दन के आशीर्वाद से छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनाने जा रहे हैं। और आगामी कुछ महीने में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। इसलिए हम सभी कार्यकर्ताओं को और जोर शोर से जमीन स्तर से काम करने की आवश्कता है। 

      साथ ही उन्होंने युवा मोर्चा एवं महिला मोर्चा को संगठन की रीड की हड्डी बताते हुए युवा मोर्चा एवं महिला मोर्चा बसना विधानसभा को संगठानात्मक संरचना में सकारात्मक सोच के साथ मजबूती से कार्य करने तथा साथ ही भाजपा को मजबूत करने के लिए एक दूसरे के साथ व जनता से संपर्क और संवाद लगातार करते रहने की बात कही।इस दौरान सभी प्रमुख पदाधिकारियों ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

          उक्त बैठक में प्रदेश मंत्री शंकर अग्रवाल, जिलाध्यक्ष रुपकुमारी चौधरी, विधानसभा संयोजक डॉ.एनके अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष रमेश अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र त्रिपाठी, महासमुंद जिला संगठन प्रभारी जगन्नाथ पाणीग्राही,वरिष्ठ भाजपा नेता प्रेमशंकर पटेल, बसना मण्डल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, पिथौरा मण्डल अध्यक्ष नरेश सिंघल, सांकरा मण्डल अध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू, गढफुलझर मण्डल अध्यक्ष माधव साव, पिरदा मण्डल अध्यक्ष हरप्रसाद पटेल, नगर पंचायत उपाध्यक्ष सुमित अग्रवाल,महामंत्री अभिमन्यु जायसवाल, अखिलेश भोई, वृन्दावती सोमनाथ पाण्डे,रामचंद्र अग्रवाल, मथामणी बढ़ाई, पार्षद शीत गुप्ता, जर्नलिस्ट प्रकाश सिन्हा, नवीन साव,विक्की सलुजा,उत्तर पटेल,सोनू छाबड़ा,उपेन्द्र साव, संतलाल नायक, वीरेंद्र प्रधान, चमरा स्वर्णकार, कमलध्वज पटेल, बसंत पटेल, महेन्द्र प्रधान, भोजकुमार साव, किरण पटेल, संतोष मांझी, ब्रजेन्द्र प्रधान, सतीश प्रधान, प्रमोद प्रधान, प्रहलाद बुड़ेक, मुकेश प्रधान, त्रिलोचन भोई, मंजीत कनेर,मंडल कार्यसमिति के सदस्य, शक्ति केंद्र प्रभारी, पालक, संयोजक, सहसंयोजक, मोर्चा के अध्यक्ष, महामंत्री, प्रकोष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।