महासमुंद संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/12 वीं राष्ट्रीय टोंग इल मो डू चैंपियनशिप का आयोजन 1 दिसम्बर 2023 से 3 दिसम्बर 2023 तक नई दिल्ली में आयोजित किया गया है जिसमें 12 महिला एवं 8 पुरुष की टीम छत्तीसगढ़ की प्रतिनिधित्व करेंगे, कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आज दिनांक 30 नवम्बर को छत्तीसगढ़ की टीम गोंडवाना सुपर फास्ट से प्रातः7.40 को रवाना हुआ,जिसमें महिला टीम की प्रतिनिधित्व करेंगे ज्योति चक्रधारी,वंशिका चौहान,मोनिषा चक्रधारी,प्रिंसी कुर्रे,विभा गावड़े, ईशा साहू,शारदा निर्मलकर,सीमा ठाकुर,सीमा मिर्धा,जितेश्वरी, रेशमा पटेल,फुलेश्वरी ध्रुव एवं पुरुष टीम की प्रतिनिधित्व करेंगे गजेंद्र नारंग,मुकेश बाग,टाकेश्वर चिराम,बृजेश मिश्रा,दीपक निषाद,प्रकाश पटेल,तनुज यादव,विजय चक्रधारी,20 सदस्यों की छत्तीसगढ़ की टीम दिल्ली में परचम लहरायेंगे,साथ में वीरेंद्र डड़सेना कोच एवं राजेश चक्रधारी,जगन्नाथ साहू टीम मैनेजर के रूप मे उपस्थित रहेंगे, यह टीम श्री उपेंद्र प्रधान के मार्गदर्शन में 12 वीं राष्ट्रीय टोंग इल मो डू चैंपियनशिप छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व कर रही है उपेंद्र प्रधान जी ने खिलाड़ियों को अग्रिम शुभकामनाये देते हुए सभी खिलाड़ियों की उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि इस तरह खिलाड़ियों के मेहनत एवं अभ्यास किया है निश्चित ही छत्तीसगढ़ राज्य का नाम पूरे भारत मे अंकित होगा और छत्तीसगढ़ का परचम दिल्ली में लहराएगा। खेत्र के समाज सेवी डॉ संम्पत अग्रवाल जी अध्यक्ष नीलांचल सेवा समिति बसना,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष बसना एवं विधायक प्रतिनिधि के सानिध्य एवं आशीर्वाद,मार्गदर्शन से खिलाड़ी रवाना हुए डॉ संम्पत अग्रवाल जी ने बताया कि पूर्व में भी खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी नीलांचल सेवा समिति एवं पूरे प्रदेश का नाम रोशन किये है एवं पदक विजेता है सभी की उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वाद और शुभकामनाये दिए।सभी खिलाड़ियों ने हृदय से आभार व्यक्त करते एवं स्पर्धा के लिए रवाना हुए ।
via Blogger https://ift.tt/ukdiOLK
November 30, 2023 at 06:09PM
