राष्ट्रीय स्वयंसेवक की स्थापना दिवस पर किया शस्त्र पूजन - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

अक्टूबर 24, 2023

राष्ट्रीय स्वयंसेवक की स्थापना दिवस पर किया शस्त्र पूजन


 पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पिथौरा में विजयादशमी के मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने शहीद भगत सिंह खेल मैदान में संघ की स्थापना दिवस के साथ शस्त्र पूजन किया। आपको बता दे विश्व के सबसे बड़े सामाजिक संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के  स्थापना दिवस विजयादशमी के दिन शस्त्र पूजन किया जाना शुभ होता है। शुरू से ही विजयादशमी के दिन शस्त्र पूजन की परम्परा है 1925 में विजय दशमी के दिन डॉ. हेडगेवार ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की थी। खंड स्वयंसेवक द्वारा शस्त्रपूजन कार्यक्रम में बौद्धिक के बाद शस्त्रों पर तिलक लगा पुष्प अर्पित कर विधि विधान से पूजन किया। शस्त्र पूजन के दौरान स्वयंसेवक काफी संख्या में मौजूद रहे।