विधानसभा निर्वाचन अंतर्गत द्वितीय चरण के निर्वाचन क्षेत्रों के लिए आज अंतिम दिन नामांकन पत्र दाखिल करने वालों के नाम - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

अक्टूबर 30, 2023

विधानसभा निर्वाचन अंतर्गत द्वितीय चरण के निर्वाचन क्षेत्रों के लिए आज अंतिम दिन नामांकन पत्र दाखिल करने वालों के नाम

विधानसभा निर्वाचन अंतर्गत द्वितीय चरण के निर्वाचन क्षेत्रों के लिए आज अंतिम दिन नामांकन पत्र दाखिल करने वालों के नाम



महासमुन्द संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर
/ विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत द्वितीय चरण के निर्वाचन क्षेत्रों के लिए महासमुंद जिले के चारो विधानसभा क्षेत्र के लिए आज अंतिम दिन सोमवार को कुल 37 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। महासमुंद विधानसभा क्षेत्र से नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने वालों में जय कोसरिया निर्दलीय, राम शरण टंडन पिछड़ा समाज पार्टी यूनाइटेड, किरण धृतलहरे निर्दलीय, अशवंत साहू जनता कांग्रेस छत्तीसगढ जे, डेजी रानी नेताम गोड़वाना गणतंत्र पार्टी, संजय कुमार यादव आम आदमी पार्टी, अशोक कुमार सिदार छत्तीसगढ़ी समाज पार्टी, योगेश्वर सिन्हा भारतीय जनता पार्टी, रन्जीत चंद्राकर भारतीय शक्ति चेतना पार्टी, पंकज साहू स्वाभिमान पार्टी, डॉ. रश्मि चंद्राकर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, हर्मेन्द्र कुमार जांगड़े निर्दलीय, भुनेश्वरी सतनामी जनता कांग्रेस, चंचल वानी राष्ट्रीय जनसभा पार्टी, गंगुराम ध्रुव निर्दलीय, गणेश राम ध्रुव हमर राज पार्टी एवं योगेश कुमार ठाकुर निर्दलीय शामिल है।

इसी तरह खल्लारी विधानसभा क्षेत्र से अल्का चंद्राकर भारतीय जनता पार्टी, द्वारिकाधीश यादव इंडियन नेशनल कांग्रेस, प्रेमलाल मलिक जनता कांग्रेस, साखाराम बरिहा निर्दलीय, गेंद लाल डउसेना जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी, रेखराम बाघ जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे, बुधियारिन साहू राईट टू रिकाल पार्टी, नैन सिंह ठाकुर भारतीय चेतना शक्ति पार्टी, याकुब खान पाशा नेशनल यूथ पार्टी, हुक्कुम चंद्र चंद्राकर राष्ट्रीय जन सभा पार्टी शामिल है। 

बसना विधानसभा क्षेत्र से देवेन्द्र बहादुर सिंह इंडियन नेशनल कांग्रेस, अजय रात्रे गोड़वाना तंत्र पार्टी, रामेश्वर चौहान आजाद जनता पार्टी, अरविंद प्रधान निर्दलीय, अनामिका पाल जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे, सदानंद साहू भारतीय शक्ति चेतना पार्टी, जगदीश सिदार हमर राज पार्टी, सुनील कुमार सोनवानी जनता कांग्रेस, प्रहलाद बरिहा निर्दलीय, नित्यानंद प्रधान लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी शामिल है।

सरायपाली विधानसभा क्षेत्र से जयनारायण किशोर बहुजन समाज पार्टी, चातुरी नंद इंडियन नेशनल कांग्रेस, किस्मत लाल नंद जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे, बिरीतिया चौहान हमर राज पार्टी, रूक्मणी बंछोर निर्दलीय, सरिता चौहान जनता कांग्रेस, ममता मधुकर बली राजा पार्टी और सरला कोसरिया भारतीय जनता पार्टी शामिल है।




via Blogger https://ift.tt/kKwfM46
October 30, 2023 at 08:33PM