पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर /पिथौरा समीपस्थ ग्राम पंचायत गड़बेड़ा में रामलीला समिति, ग्राम विकास एवं पंचायत के संयुक्त तत्वाधान में परंपरा का निर्वहन करते हुए इस वर्ष भी रामलीला एवं दशहरा उत्सव का भव्य आयोजन विजयदशमी के दिन 24 अक्टूबर दिन मंगलवार को किया जाएगा। रामलीला समिति के संयोजक प्रीत राम सूर्य ने बताया रामलीला मंचन में स्थानीय कलाकार के द्वारा रामलीला रावण वध ,हास्य सांस्कृतिक कार्यक्रम के पारंगत कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। रामलीला प्रस्तुति के बाद भव्य आतिशबाजी के साथ 35 फुट रावण वध का कार्यक्रम किया जाएगा।तत्पश्चात रामलीला मैदान पर भगवान श्री रामचंद्र को तिलक किया जाएगा। यह सभी आयोजन आचार संहिता को देखते हुए संध्या 5 से रात्रि 10 के बीच में किया जाएगा । इस आयोजन के लिए रामलीला समिति ग्राम विकास ग्राम पंचायत के पदाधिकारी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए काफी संख्या में जुटे हुए हैं।
अक्टूबर 23, 2023
ग्राम गडबेड़ा में रामलीला मंचन भव्य आतिशबाजी के साथ रावण वध किया जाएगा
Tags
# पिथौरा#
About sanskar.live
ऑफिस एड्रेस
संस्कार न्यूज़ वेब पोर्टल चैनल
गौरव चंद्राकर रिपोर्टर
Email- gauravchandrakar555@gmail.com
Mo 9993257295
Addres pithora छत्तीसगढ़.
पिथौरा#
लेबल:
पिथौरा#

.jpg)