अभनपुर संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/ लोकतंत्र के सबके बड़े त्यौहार मतदान को सफल बनाने नये मतदाताओं को अपने मताधिकार का सदुपयोग करने एवं अपने आसपास के अन्य लोगो को मतदान के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से पीएलसी अभनपुर ने अरुण शर्मा एपीसी समग्र शिक्षा रायपुर एवं कामिनी बावनकर स्वीप के मार्गदर्शन में दिनाँक 06/10/23 से 15/10/23 तक के लिए मतदाता जागरूकता अभियान महाक्विज का आयोजन किया जिसे लिंक बनाकर अनेक शैक्षणिक ह्वाट्सऐप ग्रुप में शेयर किया गया ऐक्टिव पीएलसी अभनपुर के हेड हेमन्त कुमार साहू ने बताया कि उन्होंने लोकतंत्र को मज़बूत करने नये और पुराने मतदाताओं को आगामी चुनाव में अपने मताधिकार का बिना किसी भेदभाव,दबाव के अपना मतदान करने के लिए पंद्रह प्रश्नों का एक क्विज फ़ार्म बनाया गया जिसमे मतदाता जागरूकता संबंधी अनेक पोस्टर भी समाहित किये थे । ऐक्टिव पीएलसी अभनपुर ज़िला रायपुर द्वारा आयोजित इस महाक्विज में 1703 मतदाताओं ने भाग लिया क्विज में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करने के लिए आकर्षक ई-सर्टिफिकेट प्रदान किया गया । इस आयोजन में कार्यक्रम संयोजक के रूप में बसंत दीवान सदस्य पीएलसी एवं सोमा बनिक ऐक्टिव पीएलसी रहे , पीएलसी के सक्रिय सदस्य, धिलेश्वरी साहू,अंजुम शेख़,बसंत साहू,गौरव पंचभाई,नीतू बंजारे,ओमप्रकाश साहू,गौरव पंचभाई,उकेश तारक ,रामनारायण धीवर और दीपक ध्रुवंशी ने सहयोग प्रदान किया ।
via Blogger https://ift.tt/aigcwKl
October 21, 2023 at 12:44PM
