पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर /छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार दिनाँक 15/07/2023 दिन शनिवार को शासकीय प्राथमिक/उच्च प्राथमिक/हाई स्कूल मोहगांव विकास खण्ड पिथौरा जिला महासमुन्द में शाला प्रवेशोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती उषा पटेल जिला पंचायत अध्यक्ष महासमुन्द थे। अध्यक्षता श्रीमती चन्द्रमा भोई सरपंच ग्राम पंचायत मोहगांव ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री सोहनलाल पटेल सदस्य जनपद पंचायत पिथौरा, श्री द्वारिका पटेल सहायक विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी पिथौरा, श्री गौतम प्रसाद कन्हेर विकास खण्ड स्त्रोत समन्वयक पिथौरा राजा बग्गा, हितेश पटेल थे। अतिथियों का स्वागत कीर्तन पार्टी के द्वारा किया गया।
सर्वप्रथम मंच पर अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती जी की पूजा अर्चना की गई। तत्पश्चात विजय बारीक, रोहित प्रधान, प्रवीण प्रधान, लवणी बढ़ाई, बंशीधर साहू, अंजय कश्यप संकुल समन्वयक, कविता बढ़ाई शिक्षिका, ए के बरिहा सालिकराम बंजारे, हेमंत कर शिक्षक पंकज बारीक, कमलेश बारीक, भोजराज प्रधान प्रधान पाठक प्राथमिक शाला, रविलाल प्रधान प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक शाला,जे कुमार प्राचार्य हाई स्कूल के द्वारा अतिथियों का स्वागत तिलक लगाकर व पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया।
प्राथमिक शाला व हाई स्कूल के बच्चों ने दो नृत्य कार्यक्रम प्रस्तुत किये। अगली कड़ी में कक्षा पहली, छठवीं, नवमी में नवप्रवेशी बच्चों को तिलक लगाकर व पाठ्य पुस्तक, गणवेश कापी स्लेट भेंटकर स्वागत किया गया। प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक भोजराज प्रधान के द्वारा कक्षा पहली के बच्चों को निःशुल्क बेल्ट बैच व टाई प्रदान किया गया। इस अवसर पर कक्षा नवमी के छात्राओं को शासन के योजना के अनुसार निःशुल्क सायकल वितरण किया गया। इस अवसर पर भोजराज प्रधान के मार्गदर्शन में नवोदय चयनित हुए 11 बच्चों के पालकों के द्वारा स्मार्ट क्लास संचालन हेतु 50 इंच का स्मार्ट टी व्ही प्रधान सर को भेंट किया गया, जिसे प्रधान सर ने प्राथमिक शाला को समर्पित कर दिया। प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक प्रधान के द्वारा प्रतिवेदन का वाचन किया गया। जिसमें सामुदायिक सहभागिता से विद्यालय में हो रहे विकास कार्यक्रमों की जानकारी दी गयी। जन सहयोग से बाल उद्यान प्रवेश द्वार का निर्माण किया जा रहा है। प्राथमिक शाला मोहगांव की दर्ज संख्या 45 से बढ़कर 157 हो गयी है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए द्वारिका पटेल व गौतम प्रसाद कन्हेर जी के द्वारा प्रवेश उत्सव व शासन द्वारा विद्यालयों में चलाये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी गयी। सोहनलाल पटेल जी के द्वारा शाला प्रवेशत्सव के शानदार आयोजन की प्रशंसा करते हुए शिक्षा के महत्व बताया गया। मुख्य अतिथि श्रीमती उषा पटेल जी के द्वारा स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा से सम्बंधित छत्तीसगढ़ शासन की समस्त जनकल्याणकारी योजनाओं और उनके क्रियान्वयन की जानकारी दी गयी। कार्यक्रम के अंतिम चरण में बाल उद्यान में वृक्षारोपण के तहत अतिथियों के द्वारा बॉटल पाम, अशोक, विद्या पत्ती, गोल्डन सायप्रस, एग्जोरा आदि के पौधे लगाए गए। आभार प्रदर्शन जे कुमार प्राचार्य ने किया, संचालन गौरीशंकर पण्डा ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र छात्राओं के साथ, शाला प्रबन्धन समिति के सदस्य, बड़ी संख्या में महिला पालक व ग्रामीण उपस्थित थे। अंत में बच्चों के साथ उपस्थित सभी जन समुदाय को खीर पूड़ी का वितरण किया गया। भोजराज प्रधान के नेतृत्व में कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी शिक्षकों के साथ शाला प्रबन्धन समिति के सदस्यों व ग्रामवासियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



