सरायपाली संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्राम तोरेसिंहा, खपरीडीह, सलडीह, कोटद्वारी नयापारा, बलौदा सुंदरनगर, जामपाली, बनोभाटा, में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेष बघेल, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देशानुसार प्रदेश समन्वयक व जिला खनिज न्यास सदस्य अजय नन्द ने भेंट मुलाकात जन संपर्क के साथ ही साथ ग्रामीणों व युवाओं को जागरूक करने के लिए नशा मुक्ति अभियान शुरू किया गया। प्रदेश समन्वयक अजय नन्द विस क्षेत्र के अनेकों ग्राम में गांव गांव जाकर लगातार कांग्रेस सरकार की योजनाओं व कामकाज को अंतिम व्यक्ति को बताया जा रहा है। किसानों ग्रामीणों युवाओं को राजीव गांधी न्याय योजना,गोधन न्याय योजना,राजीव गांधी युवा मितान क्लब जैसे अनेकों योजनाओं की सविसतार जानकारी देते हुए नशा मुक्ति अभियान पर भी युवाओं से संवाद कर खतरनाक सुखा नशा गुटका, तंबाकू, गांजा,सिगरेट,सेवन करने से दूर रहने बात कही साथ ही मुख्यमंत्री भूपेष बघेल के गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के सपने साकार करने पर ज़ोर दिया गया। युवाओं से नशा मुक्ति अभियान कार्यक्रम में जुड़ने की अपील किया।भेंट मुलाकात में ग्रामीणों द्वारा पेयजल की गंभीर समस्या से अवगत कराया गया। प्रदेश समन्वयक ने विभागीय अमले को अवगत कराया गया। ग्रामीणों को गंभीर पेयजल संकट से निजात दिलाने कि लिए प्रदेश के पी एच ई मंत्री गुरु रुद्र कुमार को पत्र लिखा है समस्या से निजात दिलाने का भरोसा दिया है।इस अवसर पर प्रमुख रूप से तोरेसिंहा से खिरोद सागर,सुबन सोना,मनोज कुमार, प्रशांत लोहा,सलडीह से सुरेश गार्डिया,नरेश गार्डिया,राजू बरिहा,तरुण दीप,अनुप कुमार, बलौदा सुंदरनगर से रविरन बीड़ा,जोहन कुमार,मेघनाथ महानंद, कोटद्वारी नयापारा से शौकीलाल बारीक, विक्रम बारीक, विष्णु तांडी,जामपाली से ललीत कुमार,दिलिप बाघ, रमेश कुमार,सुनाधर सोना,विराट कुमार,बनोभाटा से जयलाल कुमार,धनीराम केशरी,बिहारी लाल,मदन कुमार, बलराम कुमार, खपरीडीह से राधेलाल, दीनबंधू चौहान, त्रिनाथ बारीक,दूबराज कलेत,गुरुबारु चौहान, ताराचंद बारीक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।
जून 17, 2023
Home
सरायपाली#
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर प्रदेश समन्वयक अजय नन्द ने सरयपाली विस क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में नशा मुक्ति अभियान शुरू किया
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर प्रदेश समन्वयक अजय नन्द ने सरयपाली विस क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में नशा मुक्ति अभियान शुरू किया
Tags
# सरायपाली#
About sanskar.live
ऑफिस एड्रेस
संस्कार न्यूज़ वेब पोर्टल चैनल
गौरव चंद्राकर रिपोर्टर
Email- gauravchandrakar555@gmail.com
Mo 9993257295
Addres pithora छत्तीसगढ़.
सरायपाली#
लेबल:
सरायपाली#
