भाजपा ने की नियुक्ति जिला सह मीडिया प्रभारी के लिए गौरव चंद्राकर को चुना - sanskar.live
ad inner footer ad inner footer ad inner footer
ad inner footer ad inner footer

Hot

अप्रैल 07, 2023

भाजपा ने की नियुक्ति जिला सह मीडिया प्रभारी के लिए गौरव चंद्राकर को चुना


कीर्ति पांडे संस्कार न्यूज़ की रिपोर्ट

महासमुंद संस्कार न्यूज़/  -प्रदेश में वर्ष 2023 में होने वाले विधानसभा चुनावों की सरगर्मियां अभी से तेज हो गई हैं। नेतृत्व संगठन में फेरबदल के साथ नियुक्तियां भी कर रहा है। इस बीच जिला भारतीय जनता पार्टी महासमुंद जिला अध्यक्ष श्रीमती रूपकुमारी चौधरी  ने गौरव चंद्राकर को भारतीय जनता पार्टी का जिला सह-मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है।

गौरव चंद्राकर पूर्व में भारतीय जनता पार्टी के कई दायित्वों को निभा चुके हैं। नेतृत्व ने चंद्राकर को महासमुंद जिले में मीडिया के साथ समन्वय कर महत्वकांक्षी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी दी है। चंद्राकर मूलतः ग्राम गड़बेड़ा विकासखंड पिथौरा खल्लारी विधानसभा के निवासी हैं

गौरव चंद्राकर ने प्रदेश नेतृत्व जिला संगठन सहित वरिष्ठ नेताओं का आभार जताते हुए कहा कि समय-समय पर संगठन ने जो जिम्मेदारी दी हैं उन पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास किया है। जिला सह मीडिया प्रभारी का दायित्व संगठन ने दिया है। इस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। उन्होंने प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व सहित संगठन और जिले के सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया।

इन्होंने दी बधाई

चंद्राकर की नियुक्ति पर सांसद चुन्नीलाल साहू ,जिलाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी, प्रदेश प्रभारी आर्थिक व्यवसाई व व्यापार प्रकोष्ठ शंकर अग्रवाल ,जिला महामंत्री प्रदीप चंद्राकर, पूर्व विधायक प्रतिनिधि एवं पिथौरा मंडल कोषाध्यक्ष मनमीत सिंह छाबड़ा, जिला संयोजक सोशल मीडिया नवीन कुमार साव, पिछड़ावर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष चंद्रकुमार पटेल,पूर्व विधायक सरायपाली श्री रामलाल चौहान, मंडल अध्यक्ष पिथौरा ग्रामीण प्रीतम साहू, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष दुबे लाल साहू ,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष जसराज बाला चंद्राकर, बसना विधानसभा मिडिया प्रभारी नरहरी पोर्ते, गढ़फुलझर मंडल अध्यक्ष माधव साव,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रकल्प के प्रदेश सदस्य डॉ.एन.के.अग्रवाल ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।


Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer