कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन अपने 14 सूत्री मांगों को लेकर अनुविभागीय अधिकारी सौंपा ज्ञापन - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

मार्च 03, 2023

कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन अपने 14 सूत्री मांगों को लेकर अनुविभागीय अधिकारी सौंपा ज्ञापन


पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/ छत्तीसगढ़  कर्मचारी -  अधिकारी फेडरेशन के आह्वान पर आज तहसील कार्यालय पिथौरा में कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन इकाई पिथौरा के द्वारा अपने 14 सूत्री मांगों को लेकर जनपद पंचायत पिथौरा से रैली की शक्ल में अनुविभागीय कार्यालय पिथौरा पहुंचकर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पिथौरा को ज्ञापन सौंपा गया । गगन भेदी नारों के साथ कर्मचारी -अधिकारी फेडरेशन के द्वारा ज्ञापन सौंपे जाने के पूर्व सरकार को अपनी लंबित मांगों के संदर्भ में आगाह किया गया । अनुविभागीय अधिक राजस्व को सौंपा गया। ज्ञापन में प्रमुख मांगें इस प्रकार रहे लिपिक संवर्ग के वेतन विसंगति का निराकरण साथ ही सहायक शिक्षक एवं समस्त एल बी  संवर्ग की पूर्व सेवा की गणना, वेतन विसंगति एवं  समस्त  लाभ, शिक्षा विभाग संवर्ग, स्वास्थ विभाग संवर्ग, महिला बाल विकास विभाग, वन विभाग , पशुपालन सहित अन्य कर्मचारी संवर्ग  सहित  14 सूत्रीय  मांग । प्रदेश के कर्मचारियों एवं पेंशनरों को लम्बित  5% महंगाई भत्ता एवं सातवें  वेतनमान अनुसार गृह भाड़ा भत्ता की स्वीकृति  आदेश जारी किया जावे । जन घोषणा पत्र में उल्लेखित चार स्तरीय पदोन्नत वेतनमान स्वीकृति  आदेश जारी किया जावे  ।  इस अवसर पर तहसील सहसंयोजक पुनीत सिन्हा,  रोहिणी  कुमार देवांगन, द्वारिका पटेल , तुलसी राम पटेल , रामकुमार नायक ,एफ ए नंद,लेख राम साहू ,नरेश नायक,   जिला अध्यक्ष सहायक शिक्षक / समग्र शिक्षक संवर्ग फेडरेशन  दिनेश नायक, यांत्रिकी  विभाग संघ से हेमंत डड़सेना,  कृषि विभाग से ओम प्रकाश पटेल कमलेश दिवान, भावेश पटेल शिक्षक संघ से अन्तर्यामी प्रधान , पद्मलोचन प्रधान , नित्यानंद पण्डा, नितेश साहू ,हेमलता साहू ,श्याम कुमार पटेल, महेंद्र साहू,  वीरेंद्र भोई, हरिशंकर पटेल ,अरविंद पटेल भूपेंद्र  वर्मा , रामकुमार भोई , बीएल बरिहा ,   लिपिक वर्ग से चंदर  साहू  चतुर्थ वर्ग कर्मचारी से सुशील भोई आदि उपस्थित थे।