महासमुंद संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/ जिला प्रशासन महासमुंद द्वारा निलेश कुमार क्षीरसागर कलेक्टर महासमुंद के मार्गदर्शन एवं दुर्गेश वर्मा अपर कलेक्टर के दिशा निर्देश में नवकिरण अकादमी का संचालन हो रहा है। वर्तमान में एसआई मैंस और शिक्षक भर्ती परिक्षा को ध्यान में रखते हुए एवं तैयारी करने वाले प्रतिभागियों के मांग पर एसआई मैंस और शिक्षक भर्ती की क्लास 10 मार्च से प्रारंभ किया जा रहा है। जारी प्रेस विज्ञप्ति में ईश्वर चंद्राकर जिला समन्वयक नवकिरण अकादमी ने बताया कि फाउंडेशन कोर्स प्रारंभ हो गया है। वर्तमान में एसआई मैंस और शिक्षक भर्ती की तैयारी करने वाले प्रतिभागियों की मांग पर एसआई मैंस और शिक्षक भर्ती की क्लास 10 मार्च दिन सोमवार से शाम 4 से 7 बजे तक प्रारंभ कर रहे है। एसआई मैंस और शिक्षक भर्ती की तैयारी करने वाले इच्छुक प्रतिभागी को निःशुल्क कोचिंग प्राप्त करना चाहते है। ऐसे इच्छुक प्रतिभागी शीघ्र ही कार्यालय नवकिरण अकादमी में संपर्क कर सम्पूर्ण नियम शर्तो सहित जानकारी प्राप्त कर अपना पंजीयन करा सकते है। सीट की उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए पहले पंजीयन वाले प्रतिभागी को पहले अवसर दिया जायेगा।
