शिक्षकों के समुचित मार्गदर्शन से विद्यार्थी होंगे तनाव मुक्त
लत एवं व्यसनों से विद्यार्थियों को दूर रखने में कार्यशाला संपन्न
प्रशिक्षण में स्रोत शिक्षक राजाराम पटेल, अशोक पटेल एवं खेमलता प्रधान ने वर्तमान समय में बढ़ रही हिंसा और प्रदूषण को लेकर छात्रों में बढ़ रही गलत प्रवृत्ति को कम करने के लिए विशेष कार्य करना, जिम्मेदार नागरिक बनाने के लिए अभियान,जेंडर समानता, संसाधनों के दुरूपयोग की रोकथाम और प्रबंधन के संबंध में समझ विकसित करने, इंटरनेट और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग को बढ़ावा देना,पोषण, स्वच्छता और स्वास्थ्य से जुड़ी बातों पर शिक्षकों के साथ विस्तृत चर्चा कर प्रशिक्षण दिया। बीएमओ श्रीमती तारा अग्रवाल ने सभी शिक्षकों से प्रशिक्षण का लाभ लेकर स्वस्थ समाज विकसित करने की अपील की। प्रशिक्षण में मनोज पटेल, निर्मला चौधरी, ममता साहू, ओमप्रकाश पटेल, मुकेश सिन्हा, जयंत प्रधान, रमेश साहू, रूक्मण सिंह सरदार,सुकांती नायक, नीता एक्का सहित सभी शिक्षकों ने सक्रिय भूमिका निभाई। समापन अवसर पर प्रशिक्षणार्थियों की ओर से वरिष्ठ शिक्षक लोरीश कुमार, रमेश साहू एवं निर्मला चौधरी ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान परिदृश्य में यह प्रशिक्षण छात्रों के लिए बहुउपयोगी है और हम इस प्रशिक्षण का बेहतर क्रियान्वयन अपनी शालाओं में करेंगे।कुशल प्रशिक्षक राजाराम पटेल ने आभार व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व दो तीन चरणों में पिथौरा विकास खण्ड के 180 शिक्षक-शिक्षिकाओं को प्रशिक्षण दिया जा चुका है।

