महासमुन्द संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/ छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन ब्लॉक इकाई महासमुंद का एक सूत्रीय मांग नियुक्ति तिथि से गणना करते हुए वेतन विसंगति को दूर करने की मांग को लेकर अनिश्चित कालीन ब्लॉक स्तरीय आंदोलन के चतुर्थ दिवस को ब्लॉक महासमुंद धरना स्थल पटवारी कार्यालय के सामने, महासमुंद में ब्लॉक अध्यक्ष श्री बाबूलाल ध्रुव के नेतृत्व में समस्त ऊर्जावान और फेडरेशन के प्रति समर्पित प्रधान पाठकगण एवं सहायक शिक्षकों ने भारी संख्या में अपनी उपस्थिति आंदोलन स्थल में दर्ज की । आज के अनिश्चितकालीन आंदोलन में उपस्थित समस्त आंदोलनरत शिक्षकों में अपनी बहुप्रतिस्थित मांग वेतन विसंगति के त्वरित निराकरण को लेकर माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के प्रति काफी आक्रोश व्यक्त किया और अपनी मांग की त्वरित आपूर्ति हेतु पीड़ा को अभिव्यक्त करते हुए संबोधन करने वाले साथी के उद्बोधन में मात्र और एक मात्र मांग वेतन विसंगति के अतिशीघ्र निदान को लेकर पीड़ा दिखाई दी । आंदोलनरत सभी साथियों के द्वारा बार बार मान. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी को उनके द्वारा सरकार में आने के पूर्व अपने एजेंडे में किए गए वेतन विसंगति को दूर करने के वादे को याद दिलाया गया और भूपेश सरकार को आगाह किया गया की यदि आपने हमारी मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो हम अपने हक और अधिकार की लड़ाई जिले स्तर और उसके बाद प्रदेश स्तर की सड़क की लड़ाई लड़ने के लिए बाध्य रहेंगे । आज अपनी बातो को सरकार तक पहुंचाने के लिए महिला शिक्षकों के द्वारा मेहंदी लगाकर प्रदर्शन किया गया इस अवसर पर मुकेश चंद्राकर, मोहित चंद्राकर, गोविन्द ध्रुव, धीरेंद्र दुबे, गोपीनाथ पांडे श्रीमती श्रीमती मुनिया निर्मलकर, नूतन दुबे, सविता चंद्राकर, ललिता चंद्राकर, सीमा यादव,भावना साहू. सोनिया साहू, सीमा चंद्राकर, सीमा ध्रुव, सरिता ध्रुव, रेखा चंद्राकर, रामेश्वरी हनुमंता, चुनेश्वरी साहू, धनेश्वरी प्रजापति,गीता पटेल,रीना वासनिक. सरोज ठाकुर,लोकेश्वरी ध्रुव,यशोदा ध्रुव,मनोरमा चंद्राकर,लता राजपूत,सरिता चंद्राकर,जायसी वर्मा,सीता शर्मा उपस्थित थे |

.jpeg)