विशाल कलश यात्रा के साथ 14 फरवरी से होगा भागवत कथा पुराण का भव्य शुभारंभ - sanskar.live

Hot




फ़रवरी 12, 2023

विशाल कलश यात्रा के साथ 14 फरवरी से होगा भागवत कथा पुराण का भव्य शुभारंभ

कथावाचक बुलंदशहर उत्तर प्रदेश निवासी पंडित हिमांशु कृष्ण भारद्वाज जी होंगे

कथा स्थल का किया गया भूमि पूजन



देखें वीडियो

बागबाहरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर /14 फरवरी से बागबाहरा में सर्व समाज के तत्वावधान में भव्य रुप से आयोजित होने जा रहे श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह के कथा स्थल का पंडित कपिल तिवारी के आचार्यत्व में शास्त्रीय परंपरा के अनुसार भूमि पूजन संपन्न हुआ।श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह के व्यास बुलंदशहर उत्तर प्रदेश निवासी पंडित हिमांशु कृष्ण भारद्वाज जी होंगे। बागबाहरा में आयोजित होने जा रहे इस भव्य आयोजन की तैयारियां युद्ध स्तर पर जारी है तथा खल्लारी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक घर में कथा के लिए आमंत्रण भेजे जा रहे हैं।


बागबाहरा के हृदय स्थल मां दुर्गा मंदिर के सामने वाले मैदान पर कथा स्थल का चयन किया गया है। श्रीमद् भगवत कथा का शुभारंभ 14 फरवरी से भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। जिसमें लगभग 5000 से अधिक माताएं और बहनें भगवान वरुण देव के पूजन के लिए कलश यात्रा पर अपने सिरों पर वरुण कलश धारण कर नगर भ्रमण व वरुण पूजन के लिए प्रस्थान करेंगी।


कथा स्थल भूमि पूजन के इस पावन अवसर पर प्रमुख रूप से इस आयोजन के संयोजक डॉ किशोर सिन्हा, प्रेम साहू, शैलेंद्र तिवारी, पूनम चंद्राकर, मुरलीधर सिन्हा, भीखम ठाकुर, हरमीत बग्गा, पूरन सबर, रितेश पांडे, नारायण तांडी, विनोद वर्मा के साथ-साथ बड़ी संख्या में बागबाहरा तथा खल्लारी विधानसभा क्षेत्र के प्रतिष्ठित गणमान्य नागरिक गण एवं जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहे।



Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer