जिसमें शामिल होंगे पूरे प्रदेश मात्र से महासमुंद जिले के 10 छात्राएं
महासमुंद संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर /स्पेस किड्ज इंडिया ने इस मिशन के लिए देशभर के 75 सरकारी स्कूलों बच्चों का चयन किया गया है जिसमें छत्तीसगढ़ से महासमुंद जिला के जिला मुख्यालय में स्थित शासकीय आशीबाई गोलछा कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की 10 छात्राएं शामिल होंगी ,स्पेस किड्ज इंडिया, एक चेन्नई स्थित अंतरिक्ष तकनीक स्टार्टअप 10 फरवरी को एक भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) लॉन्च वाहन पर देश भर के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली 750 लड़कियों द्वारा बनाए गए अपने उपग्रह को लॉन्च करने के लिए तैयार है।सैटेलाइट इसरो के स्मॉल सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (एसएसएलवी-डी2) पर होगा, जो 10 फरवरी को सुबह 9.18 बजे श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च होगा।
आपको बता दें पूरे देश से 75 शासकीय विद्यालयों के 750 बालिकाओं के द्वारा इस सेटेलाइट के कुल 75 pay load का Programming कार्य किया गया है जिसमें महासमुंद के शासकीय शासकीय आशीबाई गोलछा कन्या विद्यालय की छात्राएं शामिल है और इन विद्यार्थियों के द्वारा डिजाइन किया गया ये pay loads राकेट SSLV द्वारा अंतरिध में प्रयोपित किया जावेगा। इस सेटेलाइट के pragzaming कार्य में प्री आशी बाई शोलका उ०मा०वि० महासमुन्द के प्राचार्य श्री जी०आर० सिन्हा के मार्गदर्शन में तथा प्रभारी शिक्षक श्री चन्द्रशेखर मिथिलेश के निर्देशन में 10 छात्राएं भी शामिल हैं। एक प्रत्यक्ष रूप से प्रदेषण देखने हेतु हो स्कूली छात्राएं प्रभारी शिक्षक श्री चन्द्रशेखर मिथिलेश एवं श्रीमती खेमलता कुंवर के साथ श्री हरिकोटा आन्ध्रप्रदेश के लिए प्रस्थान कर चुके हैं।




.jpeg)