नरतोरी स्कूल में बाल मित्र पुस्तकालय का शुभारंभ - sanskar.live

Hot




दिसंबर 01, 2022

नरतोरी स्कूल में बाल मित्र पुस्तकालय का शुभारंभ



बागबाहरा ट्रैक सीजी गौरव चंद्राकर/ शासकीय प्राथमिक शाला नरतोरी, संकुल मुनगासेर, वि. खंड बागबाहरा, जिला महासमुंद छ. ग. मे राजीव गाँधी समग्र शिक्षा और रूम टू रीड के संयुक्त तत्वाधान में बाल मित्र पुस्तकालय का शुभारम्भ किया गया  साथ ही शाला समिति का 2 दिवसीय प्रशिक्षण की शुरुआत की गई। इस अवसर पर संकुल समन्वयक श्री नैन सिंह चक्रधारी, सरपंच श्री घनश्याम चन्द्राकर जी, रूम टू रीड संस्था से श्री सामंत प्रधान जी , शाला समिति सदस्यों मे श्रीमती समा चक्रधारी, शिक्षाविद श्री बिरेन्द्र कुमार ठाकुर, श्रीमती सोहद्रा चक्रधारी, श्रीमती गमला चक्रधारी, श्रीमती केसरी चन्द्राकर, श्री तेजुराम चक्रधारी, श्री मूलचंद चक्रधारी, श्री खेमराज चंद्राकर, नेतराम चक्रधारी, श्रीमती बालमोती, श्रीमती जागेश्वरी एवं अन्य पालक गण, शाला के प्रधानपाठक श्री लिलेश्वर दीवान, शिक्षक़ श्री अश्वनी कुमार दीवान उपस्थित थे। इस पुस्तकालय का मुख्य उद्देश्य बच्चों में पढ़ने की आदत का विकास करना है। शाला की मूल पढ़ाई के साथ बाल मित्र पुस्तकालय कों समय सारिणी में समाहित कर विभिन्न गतिविधियों एवं मुख्य चरणों द्वारा बच्चों कों शिक्षा की नई दिशा में ले जाने का प्रयास किया गया है। साथ ही इसमें समाज कों भी जोड़कर विभिन्न अधिगम कार्यों में सहयोग का उद्देश्य निहित है।

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer