रायकेरा स्कूल में शाला प्रबंधन समिति प्रशिक्षण सम्पन्न - sanskar.live

Hot




दिसंबर 01, 2022

रायकेरा स्कूल में शाला प्रबंधन समिति प्रशिक्षण सम्पन्न

 

महासमुंद ट्रैक सीजी गौरव चंद्राकर /शासकीय प्राथमिक शाला रायकेरा संकुल केन्द्र सिरपुर विकासखण्ड व जिला महासमुन्द में शाला प्रबंधन समिति एवं विकास समिति की प्रशिक्षण प्रथम दिवस की आयोजन SMC अध्यक्ष श्री हेमलाल ध्रुव जी के अध्यक्षता में मां सरस्वती की पूजा अर्चना गुलाल, पुष्पहार, अगरबत्ती एवं श्रीफल तोड़कर  किया गया। तदपश्चात् "आखर अंजोर" प्रेरणा गीत - 'दाई के मया अउ ददा के दुलार' के साथ आरंभ करते हुए उपस्थित पालकों एवं गुरुजनों की गुलाल लगाकर सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया। तदपश्चात् श्री रमेश कुमार नेताम सहायक शिक्षक(प्रशिक्षक) के रूप में 'श्रेष्ठ पालकत्व' के बारे में चित्र कार्ड के माध्यम से विस्तारपूर्वक प्रशिक्षण दिया गया तथा  चर्चा परिचर्चा किया गया। एवं समस्या पर समाधान के बारे में पालकों द्वारा बताया गया।तथा सभी के लिए भोजन की व्यवस्था किया गया। जिसमें श्री हेमलाल ध्रुव SMC अध्यक्ष,मिलापराम ध्रुव उपाध्यक्ष, चैतराम ध्रुव भूतपूर्व अध्यक्ष, शंकर ध्रुव भूतपूर्व उपाध्यक्ष,प्रेमसिंग यादव,नोहरसिंग यादव, पुनित यादव,हजारी ध्रुव, शम्भू ध्रुव, पीलसिंग ध्रुव, पंचराम ध्रुव शिक्षाविद्, रहमान खान वार्ड पंच, श्रीमती देवकी ध्रुव आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, हारबाई आंगनबाड़ी सहायिका, प्रेमबती ध्रुव, द्रोपती ध्रुव, अमीर बाई ध्रुव रसोईया, रुखमणी बाई ध्रुव रसोईया, जियंत्री यादव, राधिका यादव, दुलारी यादव, जामबाई यादव, शेजबाई विश्वकर्मा, अहिल्या गोस्वामी, फुलेश्वरी पैनका, बुटिया निर्मलकर, मोहर्रम वार्ड पंच श्रीमती शशि मरकाम प्रधान पाठक एवं समस्त अध्यनरत बच्चों की गरिमामई उपस्थिति रही।

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer